News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में पानी की समस्या का समाधान निकालने की तरफ प्राधिकरण ने कदम बढ़ाए है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने मंगलवार को जल-सीवर विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक की। दोनों विभागों के अंतर्गत चल रहे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
जल विभाग की समीक्षा करते हुए एसीईओ प्रेरणा सिंह ने कहा कि वन सिटी वन ऑपरेटर की परिकल्पना को साकार करने के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) शीघ्र तैयार कराएं। उन्होंने आरएफपी बना रही कंपनी को समय अधिक लगने पर कठोर चेतावनी भी दी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर प्राधिकरण वन सिटी वन ऑपरेटर के अंतर्गत शहरी व ग्रामीण एरिया में जलापूर्ति से लेकर रखरखाव तक के कार्यों के लिए एक एजेंसी रखने की तैयारी कर रहा है। इसका आरएफपी तैयार कराया जा रहा है। एसीईओ ने एजेंसी को आरएफपी जल्द बनाने के निर्देश दिए।
स्मार्ट वाटर मीटर परियोजना को मूर्त रूप में लाने की तैयारी चल रही है। इस परियोजना की स्वीकृति प्रक्रिया शीघ्र पूरा कर वाटर मीटर लगाने का कार्य कराया जाएगा। एसीईओ प्रेरणा सिंह ने इस परियोजना में तेजी लाने के निर्देश दिए। पहले चरण में 10 फीसदी कनेक्शन पर वाटर मीटर लगाने की तैयारी है। इससे जल की बर्बादी रुकेगी और सप्लाई बेहतर हो सकेगी। एसीईओ ने जल की गुणवत्ता की नियमित जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बेहतर सप्लाई के लिए बनी चेकलिस्ट को फॉलो करने के निर्देश दिए।
सीवर विभाग की समीक्षा करते हुए एसीईओ ने कहा कि सीवर से जुड़ी कोई भी शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए समस्या को हल कराएं। उन्होंने एनटीपीसी को सीवरेज के शोधित पानी की आपूर्ति करने की परियोजना को भी प्राथमिकता पर पूरा करने के निर्देश दिए। इसके लिए एनटीपीसी के साथ एमओयू साइन होना है। इस बैठक में महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार गौतम, वरिष्ठ प्रबंधक विनोद कुमार शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर, सभी संबंधित मैनेजर मौजूद रहे।
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।