ग्रेटर नोएडा में बिल्डर पर बड़ा एक्शन, तहसीलदार ने ऑफिस किया सील
Author: Md Junaid Akhtar
May 26, 2025 10:54 PM IST
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में एक बिल्डर के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है। बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन ने उत्तर प्रदेश भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (UP RERA) की आरसी (Recovery Certificate) का बकाया न चुकाने पर सोमवार को कै Aims golf town एवं aims प्रमोटर्स का ऑफिस सील कर दिया। परियोजना पर रेरा की आरसी का 10 करोड़ बकाया था। वहीं सूत्रों से पता चला है कि जिला प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अन्य बिल्डर बकाया चुकाने की जुगत में जुट गए हैं।
कई बार जारी किया नोटिस
दादरी तहसीलदार ओम प्रकाश पासवान के मुताबिक यूपी रेरा आदेश का पालन नहीं करने वाली बिल्डर परियोजनाओं के खिलाफ आरसी जारी कर रहा है। प्रशासन ने भी बिल्डरों से वसूली के लिए अभियान शुरू किया है। प्रशासन की ओर से Aims golf town एवं aims प्रमोटर्स को बकाया चुकाने के लिए कई बार नोटिस जारी किया गया, लेकिन उन्होंने बकाया जमा नहीं किया।
सील हटाने पर दी कार्रवाई की चेतावनी
तहसीलदार ओम प्रकाश पासवान ने बताया कि सोमवार को उन्होंने अपनी टीम के साथ बिल्डर परियोजना पर पहुंचकर ऑफिस सील कर दिया। साथ ही बकाया न चुकाने तक सील हटाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
21 अप्रैल को इस बिल्डर पर हुआ था एक्शन
इससे पहले दादरी तहसीलदार ओम प्रकाश पासवान ने 21 अप्रैल 2025 को ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक बिल्डर के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया था। जिला प्रशासन ने उत्तर प्रदेश भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (UP RERA) की आरसी (Recovery Certificate) का बकाया न चुकाने पर कैल्टेक बिल्डर का ऑफिस सील कर दिया था। परियोजना पर रेरा की आरसी का 2.16 करोड़ बकाया था।