हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Greater Noida News: मैं जिस हाल में हूं उसके लिए जिम्मेदार टीचरों का भी उसी हाल में जाना जरूरी

Greater Noida News: छात्रा की आत्महत्या का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। राजनीतिक दलों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया है। बीडीएस सेकेंड ईयर की छात्रा गुरूग्राम निवासी ज्योति शर्मा ने शुक्रवार को हास्टल में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के नाॅलेज पार्क स्थित शारदा यूनिवर्सिटी में बीडीएस की छात्रा ने सिर्फ इस वजह से जान दे दी कि उसको उसके टीचरों ने हद से ज्यादा अपमानित किया। टीचरों की इस करतूत की वजह से अब उनको सलाखों के पीछे भी जाना पड़ा है। छात्रा की आत्महत्या का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। राजनीतिक दलों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया है। बीडीएस सेकेंड ईयर की छात्रा गुरूग्राम निवासी ज्योति शर्मा ने शुक्रवार को हास्टल में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

सुसाइड नोट में लिखी पूरी आपबीती

जान देने से पहले ज्योति ने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह चाहती है कि उसके साथ जो हुआ वही उसके दो टीचरों के साथ होना चाहिए। उसने लिखा कि महेंद्र सर व शैरी मैम ने मुझे बहुत परेशान किया है। उनकी वजह से मैं बहुत डिप्रेशन में हूं। जो कुछ मैंने सहा है उनको भी सहना पड़े। साॅरी मैं अब और नहीं जी सकती। मुझे मानसिक रूप से दोनों टीचरों ने अपमानित किया है।

जमकर हुआ विरोध प्रदर्शन

घटना के बाद परिजनों व अन्य छात्रों ने कार्रवाई की मांग को लेकर यूनिवर्सिटी परिसर में जमकर हंगामा। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस मौके पर बुलानी पड़ी। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति पर काबू पाया। इससे संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए है। छात्रा की मौत के बाद लोगों में आक्रोश है।

दोनों टीचरों को किया सस्पेंड

शारदा यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर पीआर डाक्टर अजीत कुमार ने बताया कि दोनों टीचरों को सस्पेंड कर दिया गया है। दो वाइस चांसलर की निगरानी में हाई लेवल कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी पूरे मामले की जांच बारीकी से कर रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

ऐसे दी थी जान

यूनिवर्सिटी के हास्टल में रहने वाले ज्योति मूल रूप से हरियाणा के गुरूग्राम की रहने वाली थी। उसने गल्र्स हास्टल में शुक्रवार को कमरे के अंदर पंखे से फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मौके से सुसाइड नोट मिलने पर पता चला कि छात्रा ने मानसिक तनाव के चलते अपनी जान दी है।

फर्जी साइन करने का लगाया आरोप

छात्रा की मौत प्रदर्शन करने वाले उसके दोस्तों का कहना है कि ज्योति पर दोनों टीचरों ने फर्जी साइन करने का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि फाइल पर फर्जी साइन किए गए। इस वजह से ज्योति कई दिनों से तनाव में थी। वह टेंशन की वजह से किसी से बात नहीं कर रही थी। झूठे आरोप लगाकर टीचरों ने उसको माता-पिता को बुलाने के लिए कहा। यह सुनकर छात्रा तनाव में आ गई। ऐसा नहीं करने पर उसको मेन पेपर में फेल करने की धमकी टीचर ने दी थी।

पुलिस ने दोनों टीचरों को धर दबोचा

छात्रों के बढ़ते आक्रोश व सुसाइड नोट वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया है। नाॅलेज पार्क थाना पुलिस ने दोनों आरोपी टीचर महेंद्र व शैरी को धर दबोचा है। दोनों को उनकी हरकतों की वजह से सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। दोनों पर आरोप है कि वह छात्रा ज्योति को अपमानित करते थे।

ये भी पढ़ें: ओमान एंबेसी ने पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र तो हरकत में आई खाकी, नोएडा में NRI के प्लॉट पर कब्जा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें