Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के एजुकेशन हब नाॅलेज पार्क में स्टंट करने वालों पर कानून का शिकंजा कसा है। बलेनो व ब्रेजा दो अलग-अलग कार से स्टंट करने वाले 3 छात्रों को पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचाया है। दोनो गाड़ियों का 1 लाख से ज्यादा का चालान भी काटा जा चुका है। पुलिस की तरफ से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे है। अभिभावकों को बच्चों पर नकेल कसने की जरूरत है।
3 गाड़ियों को किया गया सीज
स्टंट में शामिल तीनों गाड़ियों को नाॅलेज पार्क थाना पुलिस ने सीज कर दिया है। पकड़े गए तीनों युवक की पहचान उदय प्रताप सिंह निवासी गाजियाबाद, शिवम पटेल व प्रिंस भारद्वाज निवासी ग्रेटर नोएडा के रूप में हुई है। तीनों गाड़ियों को एमवी एक्ट 207 के तहत सीज कर दिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई भी कर रही है।
रैश ड्राइविंग करना पड़ेगा भारी
इस मामले में पुलिस ने रैश ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ 282-125 बीएनएस की धारा में केस दर्ज किया है। इसके तहत छह महीने की सजा व भारी जुर्माना लगाने का प्रावधान है। ऐसे में तीनों युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। 125 बीएनएस के तहत दूसरों की जान जोखिम में डालने का आरोप है। इसमें 3 साल तक की भी कैद हो सकती है। पुलिस इस मामले में जल्द ही चार्जशीट कोर्ट में दाखिल करेगी और आरोपी युवकों के खिलाफ कोर्ट में मजबूत पैरवी करेगी।
जीएल बजाज काॅलेज के हैं छात्र
नाॅलेज पार्क थाना प्रभारी सर्वेश चंद ने बताया कि तीनों में से दो आरोपी जीएल बजाज काॅलेज के छात्र है। तीसरा पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली में ट्रेनिंग कर रहा है। तीनों पहले से आपस में दोस्त है। अक्सर तीनों का एक साथ नाॅलेज पार्क में आना जाना रहता था।
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में बारिश ने खोली प्राधिकरण के दावों की पोल, पानी में फंसी एंबुलेंस
संबंधित खबरें
उत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
6 mins agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
1 hr agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
13 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
17 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
18 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
22 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines