हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

ग्रेटर नोएडा में कुर्सी को लेकर भिड़ गए छात्रों के दो गुट, वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के अल्फा 2 सेक्टर में नवीन अस्पताल के सामने शुक्रवार रात 10 बजे छात्रों के दो गुट भिड़ गए. बात बस इतनी थी कि एक छात्र को बैठने के लिए कुर्सी नहीं मिली. मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने 4 छात्रों को हिरासत में लिया है.

चाय की दुकान का मामला

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों पक्षों को शांत कराते हुए चार युवकों को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने बताया कि झगड़ा एक चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर शुरू हुआ जो कुछ ही देर में हाथापाई में तब्दील हो गया.

वीडियो हुआ वायरल

इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में छात्र एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते नजर आ रहे है. वीडियो में पार्क के आसपास मौजूद अन्य लोग उन्हें रोकने की कोशिश करते दिखाई दे रहे है. छात्र किसी की भी सुनने को तैयार नहीं थे.

विज्ञापन

छात्रों का रहता है जमावड़ा

सेक्टर के लोगों का कहना है कि देर रात तक सेक्टर में बने पार्काें में छात्रों का जमावड़ा रहता है. इससे पूर्व में भी कई बार छात्रों के गुट आपस में लड़ चुके है. छात्र लगातार सेक्टर में मारपीट की घटनाएं करते है इससे सेक्टर का माहौल खराब होता है.

ये भी पढ़ें: लखनऊ एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नोएडा में SSC परीक्षा में सेंधमारी करने वाले 11 मुन्नाभाई दबोचे

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola