हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में स्ट्रीट वेंडर्स को मिली राहत, 47 परमानेंट दुकान हुई अलाॅट

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा शहर के रेहड़ी-पटरी व्यापारियों को अब धूप, बारिश और धूल की मार नहीं झेलनी पड़ेगी. नगर पंचायत रबूपुरा ने मानवता और शहरी विकास की मिसाल पेश करते हुए रामोत्सव मैदान के पास वेंडर जोन में 47 परमानेंट दुकानें बनवाकर रेहड़ी-पटरी वालों को सौंप दी है.

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा शहर के रेहड़ी-पटरी व्यापारियों को अब धूप, बारिश और धूल की मार नहीं झेलनी पड़ेगी. नगर पंचायत रबूपुरा ने मानवता और शहरी विकास की मिसाल पेश करते हुए रामोत्सव मैदान के पास वेंडर जोन में 47 परमानेंट दुकानें बनवाकर रेहड़ी-पटरी वालों को सौंप दी है. इस योजना पर कुल 42 लाख रुपये खर्च किए गए है.

स्थायी दुकानें, स्थायी राहत

लंबे समय से महाराणा प्रताप मार्ग और उसके आसपास सड़कों पर काम कर रहे छोटे व्यापारियों के लिए यह पहल किसी वरदान से कम नहीं है. अब उन्हें खुले आसमान के नीचे धूप, बारिश और धूल से जूझना नहीं पड़ेगा. इस वेंडर जोन से ना सिर्फ उनका जीवन सुरक्षित होगा बल्कि ग्राहकों को भी एक बेहतर खरीदारी अनुभव मिलेगा.

ये भी पढ़ें: Greater Noida News: देश का पहला पेपरलेस हवाई अड्डा बनेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, चेहरे देखकर मिलेगी एंट्री

विज्ञापन

व्यापारियों में खुशी की लहर

जूस विक्रेता शाहिद ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब छाता लेकर सड़क किनारे खड़े रहने की जरूरत नहीं है. ट्रैफिक जाम की समस्या भी नहीं होगी. नगर पंचायत ने हमारी दशकों पुरानी समस्या का समाधान किया है।.

सड़क किनारे अतिक्रमण से मिलेगा छुटकारा

स्थायी दुकानों के निर्माण से सड़क किनारे लगने वाले अस्थायी ठेलों और अतिक्रमण की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी. इससे ट्रैफिक जाम में भी राहत मिलेगी और आम राहगीरों को भी सुगम आवागमन का लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

आवंटन प्रक्रिया अंतिम चरण में

नगर पंचायत के चेयरमैन शशांक सिंह ने कहा कियह पहल हमारे शहर को सुव्यवस्थित और व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है. जरूरत पड़ने पर और भी दुकानें बनवाई जाएंगी. वहीं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (ईओ) फिरोज खान ने बताया कि महाराणा प्रताप मार्ग पर बनी इन 47 दुकानों की आवंटन प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी. इससे ट्रैफिक सुचारु होगा, स्थानीय व्यापार को भी मजबूती मिलेगी.

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में बड़ी वारदात, लाइसेंसी रिवाॅल्वर से युवक ने खुद को मारी गोली

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola