Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र के खेरली भाव गांव में एक पागल कुत्ता ग्रामीणों के लिए दहशत का कारण बन गया है. शुक्रवार को कुत्ते ने चार लोगों पर हमला कर घायल कर दिया. इससे पहले बुधवार को भी यही कुत्ता एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर चुका है, जिसका इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. लगातार हो रहे हमलों से गांव में डर का माहौल है. लोग घरों से बाहर निकलने में डर महसूस कर रहे हैं. ग्रामीणों ने यमुना प्राधिकरण से तत्काल आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है.
युवक की हालत गंभीर
ग्रामीण सरफुद्दीन पर बुधवार को कुत्ते ने खेत जाते समय हमला किया था. परिजनों ने उन्हें पहले ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया.
एक साथ 4 पर हमला
शुक्रवार को कुत्ते ने एक बार फिर आतंक मचाते हुए चार अन्य लोगों को घायल कर दिया. इनमें कन्नौज निवासी सतेंद्र यादव, गांव के नंद किशोर, पांच वर्षीय नायरा और छह वर्षीय रहनुमा शामिल हैं. सभी लोग अलग-अलग स्थानों पर अपने कार्यों से बाहर निकले थे, तभी कुत्ते ने उन पर झपट्टा मारा. घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए दनकौर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.
रोज पहुंच रहे 150 लोग
ग्रेटर नोएडा के डाढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डाॅ. नारायण किशोर ने बताया कि हाल के दिनों में रेबीज के डर से दनकौर और डाढ़ा स्वास्थ्य केंद्रों पर रोजाना 150 से अधिक लोग रेबीज का टीका लगवा रहे हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पागल कुत्ते को पकड़ा जाए, ताकि गांव में फैली दहशत समाप्त हो सके.
ये भी पढ़ें: Noida News: नोएडा में पार्टी के दौरान चली गोली, युवक के पैर में जा लगी
संबंधित खबरें
एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
1 hr ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
2 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
3 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
5 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
15 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
22 hrs agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
22 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoयूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का बड़ा प्लान, अमित शाह को कमान, जुटेंगे दिग्गज
1 day agoदिवाली से पहले गौर चौक अंडरपास खोलने की तैयारी, मिलेगी जाम से राहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines