Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने जल प्रदूषण को नियंत्रित करने और संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने की योजना तैयार की है। शहर के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट्स (एसटीपी) से निकलने वाले ट्रीटेड वाटर को और अधिक स्वच्छ और उपयोगी बनाने की योजना बनाई गई है। इसके तहत सभी एसटीपी को तकनीकी रूप से अपग्रेड किया जाएगा और उनमें एक अतिरिक्त फिल्टर सिस्टम लगाया जाएगा। इससे पानी की गुणवत्ता में सुधार होगा।
अगले सप्ताह मिल जाएगी डीपीआर
इस योजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) आईआईटी दिल्ली द्वारा तैयार की जा रही है। अगले सप्ताह तक उपलब्ध होने की उम्मीद है। यह तकनीक पहले से नोएडा के सेक्टर-54 स्थित एसटीपी में प्रयोग में लाई जा रही है। ट्रीटेड वाटर को इससे ज्यादा से ज्यादा उपयोग में लाया जा सकेगा।
फीकल की मात्रा को कम करना लक्ष्य
वर्तमान में ग्रेटर नोएडा के एसटीपी से निकलने वाले ट्रीटेड वाटर में फीकल (मल तत्व) की मात्रा लगभग 230 मिलीग्राम प्रति लीटर है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के अनुसार इसे घटाकर 100 मिलीग्राम प्रति लीटर से भी कम करना होगा। इस प्रक्रिया में टोटल डिजॉल्व्ड सॉलिड्स (TDS), बायोलॉजिकल ऑक्सीजन डिमांड (BOD) और केमिकल ऑक्सीजन डिमांड (COD) का स्तर भी इतना कम हो जाएगा कि पानी का इस्तेमाल औद्योगिक उत्पादनों में किया जा सकेगा।
त्रिस्तरीय शोधन प्रणाली का होगा विकास
प्राधिकरण की योजना है कि एसटीपी को ‘ट्रेसरी ट्रीटमेंट प्लांट’ के रूप में विकसित किया जाए। यानी इन प्लांट्स पर त्रिस्तरीय शोधन प्रणाली लागू की जाएगी। इसके लिए प्रति एमएलडी लगभग 20 लाख रुपये की लागत का अनुमान है। अपग्रेडेशन के बाद ये प्लांट्स न केवल अधिक स्वच्छ पानी देंगे बल्कि पर्यावरण की दृष्टि से भी अधिक अनुकूल होंगे।
एसीईओ क्या बोली ?
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि सभी एसटीपी को तकनीकी रूप से अपग्रेड करने की तैयारी है। आईआईटी दिल्ली से डीपीआर बनवाई जा रही है। प्राधिकरण की कोशिश है कि ट्रीटेड वाटर को स्वच्छ बनाया जा सके। इस पानी का इस्तेमाल औद्योगिक उत्पादनों के लिए भी किया जा सकेगा।
ये भी पढ़ें: Noida News: नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के मेट्रो रूट पर होंगे 11 स्टेशन, 3 हजार करोड़ होंगे खर्च
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
4 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
6 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
6 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
7 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
9 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
11 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
13 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
14 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
15 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines