Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अलग-अलग सोसायटी के बेसमेंट में इन दिनों पानी भरा हुआ हैै। बारिश के मौसम में शहर के अस्पतालों में डेंगू और मलेरिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में सोसायटी में पानी जमा होने से हजारों परिवार पर डेंगू का खतरा मंडरा रहा है। बेसमेंट में ड्रेनेज की व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण पानी जमा हो जाता है। मच्छर एकत्र होते है और डंक मारते है। सोसायटी के लोगों ने इस संबंध में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से शिकायत की है।
गंदा पानी होता है जमा
अजनारा होम्स सोसायटी के आई से एल और एम टावर के बेसमेंट एरिया में गंदा पानी भरा हुआ है। मच्छर और बीमारियों का घर बना हुआ है। यही हाल ओ और एन टावर के नीचे का है। सोसायटी में रहने वाले दिनकर पांडेय ने बताया कि ऊपर के हिस्से में मार्केट बनी हुई है। यहां पर सबसे ज्यादा फूड स्टाॅल है। फूड की दुकान से निकलने वाले वेस्ट वाटर को पार्किंग में डंप किया जा रहा है। इससे लोगों का स्वास्थ्य कभी भी बिगड़ सकता है।
कई सोसायटी में है एक ही समस्या
ईकोविलेज 1 सोसायटी में रहने वाले संजीव ने बताया कि बेसमेंट एरिया में जगह-जगह गंदा पानी भरा हुआ है। बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। पानी भरे होने से गंदगी बढ़ रही है। साथ ही मच्छर रहते है। पूर्व में जांच के दौरान जमा पानी में लार्वा भी मिला था। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ही देविका गोल्ड होम्स सोसायटी के निवासी अनुराग खरे ने बताया कि बेसमेंट एरिया के रखरखाव में समस्या बनी हुई है। टाॅवर के पार्किंग एरिया में जगह-जगह गंदा पानी जमा रहता है, जिसमें मच्छर पनप रहे है। आरोप है कि एसटीपी का पानी जमा रहता है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एम्स ग्रीन एवेन्यू और अजनारा ली गार्डन सोसायटी में लोगों को भले ही पार्किंग बिल्डर ने अलाट की है, लेकिन एरिया तालाब में तब्दील है। हर समय बेसमेंट एरिया में पानी भरा रहता है। जिसमें डेंगू और मलेरिया का संक्रमण फैल रहा है।
ड्रेनेज सिस्टम है लचर
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अधिकतर सोसायटी में ड्रेनेज का सिस्टम ठीक नहीं है। हाली में ही जिला भूगर्भ विभाग के द्वारा साया जिऑन, गौड़ सिटी के 6 एवेन्यू, गौड़ सिटी के 7 एवेन्यू व आस्था ग्रीन समेत छह सोसायटियों मे रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की जांच की, जिसमें कई जगह सिस्टम बंद मिले। अंतिम नोटिस जारी कर 7 दिनों का समय दिया गया। बारिश के मौसम में बेसमेंट में पानी निकासी के इंतजाम न होने के कारण गाड़िया तक जलमग्न हो जाती है।
क्या बोली अधिकारी?
जिला मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने बताया कि बारिश के मौसम शुरू हुआ है। ऐसे में विभागीय टीम हर जाकर निरीक्षण कर रही है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की जिन सोसायटी के बेसमेंट में पानी भरा होगा, उसका निरीक्षण किया जाएगा। साथ ही नोटिस भेजकर एक सप्ताह में स्थिति को सुधारने के दिशा निर्देश दिए जाएंगे। इसके बाद भी लापरवाही मिलने पर तत्काल जुर्माना लगाने की कार्रवाई होगी।
संबंधित खबरें
पिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
22 mins agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
30 mins ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
2 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
4 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
6 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
8 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
8 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
9 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines