ग्रेटर नोएडा बनेगा देश का पहला ‘स्मार्ट लैंड मैनेजमेंट मॉडल’ शहर, AI तकनीक करेगी मदद

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इसरो के राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र (एनआरएससी) के सहयोग से एक एआई आधारित अतिक्रमण निगरानी प्रणाली विकसित करने की योजना तैयार की है. यह देश के किसी भी विकास प्राधिकरण द्वारा की जा रही पहली तकनीकी पहल होगी.

Greater Noida Authority New
विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इसरो के राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र (एनआरएससी) के सहयोग से एक एआई आधारित अतिक्रमण निगरानी प्रणाली विकसित करने की योजना तैयार की है. यह देश के किसी भी विकास प्राधिकरण द्वारा की जा रही पहली तकनीकी पहल होगी. प्राधिकरण और एनआरएससी के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर की तैयारी चल रही है.

2026 तक विकसित हो जाएगी तकनीक

सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देशन में इस परियोजना पर काम जल्द शुरू होगा. पहले चरण का परीक्षण डेटा दिसंबर तक तैयार करने और मार्च 2026 तक पूरी प्रणाली विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इस प्रणाली का उद्देश्य भूमि प्रबंधन में वैज्ञानिक, पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था स्थापित करना है, जिससे अतिक्रमण रोकने और समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

Advertisment

एआई से मिलेगी सटीक जानकारी

इस प्रणाली में उच्च-रिजॉल्यूशन सैटेलाइट तस्वीरों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक से जोड़ा जाएगा. इससे भूमि पर हो रहे अतिक्रमणों की पहचान संभव होगी और भूमि की वास्तविक स्थिति के बारे में सटीक व त्वरित जानकारी भी प्राप्त होगी.

डैशबोर्ड, अलर्ट सिस्टम और प्रशिक्षण भी शामिल

एमओयू के तहत एनआरएससी एक एआई मॉडल, निगरानी डैशबोर्ड और अलर्ट सिस्टम विकसित करेगा. इसके साथ ही प्राधिकरण के कर्मचारियों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि भविष्य में प्रणाली के संचालन में किसी प्रकार की समस्या न आए.

क्या बोले एसीईओ ?

परियोजना का नेतृत्व कर रहे एसीईओ सुमित यादव ने कहा कि एआई और उपग्रह-आधारित निगरानी से अतिक्रमण रोकथाम और कार्रवाई की क्षमता में जबरदस्त वृद्धि होगी.

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ