---विज्ञापन---

पाकिस्तानी वीजा रद्द होते ही सीमा हैदर की चर्चा क्यों, क्या लौट जाएगी पाकिस्तान?

Greater Noida News: करीब दो साल पहले सीमा अपने पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर को छोड़ कर अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत में आ गई। तब से वह ग्रेटर नोएडा में सचिन के घर में ही रह रही है।

---विज्ञापन---

Greater Noida News: पहलगाम आतंकी हमले के बाद बुधवार देर शाम दिल्ली में सीसीए की बैठक हुई। जिसके बाद पाकिस्तान वीजा रद्द करने का फैसला लिया गया है। इस फैसले के बाद ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रह रही पाकिस्तानी सीमा हैदर की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। दरअसल, भारत सरकार के इस फैसले के बाद सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान जाना पड़ सकता है।

बिना वीजा पासपोर्ट के आई भारत

---विज्ञापन---

वहीं इस मामले को लेकर सीमा हैदर का दावा है कि उसने यहां ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रहने वाले सचिन मीणा के साथ शादी कर ली है। अब वह हिंदू धर्म की परंपराओं का पालन भी करने लगी है। हालांकि अभी तक उसे भारत की नागरिकता नहीं मिली है। उसका मामला कोर्ट में चल रहा है। बता दें कि बता दें कि सीमा हैदर पबजी गेम खेलते हुए रबूपुरा के रहने वाले सचिन मीणा के संपर्क में आई थी। इसके बाद सीमा हैदर बिना वीजा पासपोर्ट के ही भारत में आ गई।

कोर्ट में विचाराधीन मामला

---विज्ञापन---

भारत सरकार के इस फैसले के बाद सीमा हैदर पर इसका क्या असर पड़ेगा। इस सवाल का जवाब फिलहाल मिलता नहीं दिख रहा है। सीमा हैदर और उसके बच्चों का अवैध तरीके से भारत की सीमा में घुसने का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। सीमा हैदर ने विभिन्न मौकों पर दावा तो किया है कि अब भारत में रहेगी और यहीं पर उसकी अर्थी उठेगी।

बेटी दिलाएगी सीमा को नागरिकता?

---विज्ञापन---

करीब दो साल पहले सीमा अपने पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर को छोड़ कर अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत में आ गई। तब से वह ग्रेटर नोएडा में सचिन के घर में ही रह रही है। एक साल पहले उसने सचिन से एक मंदिर में शादी भी कर ली थी। हाल ही सीमा ने सचिन की बेटी को भी जन्म दिया है। ऐसे में सचिन की बेटी सीमा हैदर को भारत की नागरिकता दिलवा पाएगी। या फिर सीमा को वापस भेजा जाएगा।

First published on: Apr 23, 2025 11:25 PM

End of Article

About the Author

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola