Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 2017 में छात्रा को बैड टच कर अपहरण का प्रयास करने वाले बिट्टू उर्फ भूरे को जिला अदालत ने 3 साल के कारावास की सजा सुनाई है। उस पर आर्थिक जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना की रकम नहीं अदा करने पर अतिरिक्त सजा काटनी होगी। केस की सुनवाई के दौरान 7 गवाह पेश हुए। बिट्टू से स्कूल से घर लौट रही छात्रा के अपहरण का प्रयास किया था।
Auto से उतरी थी छात्रा
जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता जेपी भाटी ने बताया कि वर्ष 2017 में घटना वाले दिन बादलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत समतल कंपनी के समीप जैसे ही छात्रा Auto से उतरी तुरंत बिट्टू ने उसका अपहरण करने की कोशिश की। आरोपी ने उसको बैड टच किया। जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश की। छात्रा ने शोर मचाया तो आस-पास के लोगों ने छात्रा को बचा लिया था।
पुलिस ने दाखिल की थी चार्जशीट
केस की जानकारी होने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को पकड़ा था। बिट्टू के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। जिसमें कहा गया कि 7 गवाह इसमें मुख्य है। गवाह एवं साक्ष्य के आधार पर कोर्ट ने बिट्टू को दोषी मानते हुए 3 साल के कारावास की सजा सुनाई है। उस पर जुर्माना भी लगाया गया है।
समझौते का बनाया था दबाव
इस मामले में आरोपी पक्ष ने कई बार पीड़िता पर समझौते का दबाव बनाया था। पुलिस की मजबूत पैरवी के चलते ऐसा नहीं हुआ। मजबूत पैरवी के चलते ही अदालत ने बिट्टू को दोषी मानते हुए सजा सुनाई है।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में एक और छात्रा ने किया सुसाइड, परीक्षा से जुड़ा है मामला
संबंधित खबरें
UP चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर पेंच, कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
2 hrs agoजनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी
4 hrs agoसीएम धामी ने की जनहित से जुड़ी चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
4 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी की बनबसा में पहली बार कैबिनेट बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर
5 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी पारंपरिक रंग में रंगे, कलाकारों के साथ थिरके और स्वयं बजाया ढोल
5 hrs ago'संत रविदास नगर कहलाएगा भदोही', CM योगी का ऐलान, जानें नाम बदलने के पीछे की राजनीति
6 hrs agoराज्यसभा चुनाव: BJP उम्मीदवारों का ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य तो बंगाल से कोयल मल्लिक को टिकट
9 hrs agoयोगी सरकार दिवाली पर देगी DA-बोनस का तोहफा, 18 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को होगा फायदा
11 hrs ago'12000 टूरिस्ट, होटल-गेस्ट हाउस फुल और…', जानें उत्तराखंड और हिमाचल घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
12 hrs ago'अफवाहों पर ध्यान न दें लोग', प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत के 8 दिन बाद आया आश्रम का बयान
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines