हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

ग्रेटर नोएडा में लेखपाल बना बदमाश, किसान को दौड़ा दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल

लेखपाल किसान को पीटते हुए
विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की सदर तहसील में मंगलवार दोपहर एक लेखपाल की दबंगई दिखाते हुए किसान को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस बीच किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद किसान संगठनों ने गुस्सा जाहिर करते हुए लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जमीन की पैमाइश से जुड़ा है मामला

बताया जा रहा है कि एक किसान मंगलवार को जमीन की पैमाइश कराने के लिए सदर तहसील में लेखपाल के पहुंचे थे। इस बीच किसी बात को लेकर लेखपाल बिगड़ गया और किसान को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने लगा। तभी वहां मौजूद कुछ लोगों ने लेखपाल की वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में लेखपाल किसान को पीटते हुए और भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए दिख रहा है।

डीएम से शिकायत करने पर लेखपाल बिफरा

पीड़ित किसान का कहना है कि वह पिछले कई दिनों से अपनी जमीन की पैमाइश कराने के लिए लेखपाल के चक्कर काट रहा था, लेकिन वह सुन नहीं रहे थे। इसे लेकर उसने डीएम से मामले की शिकायत कर दी। इसके बाद वह मंगलवार को लेखपाल से मिलने पहुंचे तो वह उन पर बिगड़ गया और गाली-गलौच करने लगा। विरोध करने पर लेखपाल ने किसान को पीटना शुरू कर दिया है। किसान का आरोप है कि लेखपाल पैसों की डिमांड कर रहा था।

विज्ञापन

अभी तक नहीं आया बयान

इस घटना के बाद अभी तक किसी भी अधिकारी का बयान सामने नहीं आया है। इस मामले में लेखपाल से भी संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो पाई। वहीं सूत्रों से पता चला है कि इस घटना को लेकर लेखपाल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola