News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा व ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बारिश इन दिनों आफत बन गई है। दो नए मामले सामने आए है जहां घटिया निर्माण क्वालिटी के चलते प्लास्टर व छज्जा गिर गया। पहला मामला सेक्टर म्यू 1 में बने जनता फ्लैट का है दूसरा मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी की 6 एवेन्यू का है। दोनों मामलों के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए है। निवासियों ने आक्रोश जताया है।
फ्लैट के अंदर गिरा प्लास्टर
गौर सिटी सोसायटी में फ्लैट के अंदर सीपेज के चलते बारिश के दौरान प्लास्टर गिर गया। गनीमत रही कि जब प्लास्टर गिरा तो वहां कोई मौजूद नहीं था। यदि वहां कोई मौजूद रहता तो हादसा बड़ा हो सकता था। ऐसे में निवासियों ने निर्माण क्वालिटी पर सवाल उठाए है। लोगों का कहना है कि उनसे रकम तो पूरी ली गई, लेकिन सुविधा नहीं मिल पा रही है।
जनता फ्लैट का छज्जा गिरा
म्यू 1 सेक्टर में बने जनता फ्लैट के कामन एरिया का छज्जा बृहस्पतिवार को गिर गया। यहां पर 50 से ज्यादा फ्लैट है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए जनता फ्लैट का निर्माण ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा करवाया गया था। ऐसे में यहां पर छज्जा गिरने से लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे है।
सुरक्षा आडिट की मांग
लोगों ने मांग की है कि दोनों की बिल्डिंग का सुरक्षा आडिट होना चाहिए। सुरक्षा आडिट होने से पता चल जाएगा कि बिल्डिंग कितनी सुरक्षित है। हर साल बारिश के मौसम में ऐसे हादसे होते है जिससे लोगों को जान का डर सताता है।
ये भी पढ़ें: साइबर ठगों के जाल में फंसा नोएडा का इंजीनियर, आईपीओ में भारी मुनाफे का झांसा देकर 44 लाख की ठगी
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।