Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में तेज बारिश ने उमस से दिलाई राहत, जगह-जगह हुआ जलभराव

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश ने जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर जलभराव और बिजली आपूर्ति में बाधा ने लोगों की दिक्कतें भी बढ़ा दी।

Bikers Going in Rain Greater Noida

ग्रेटर नोएडा में बारिश के दौरान जाते बाइक सवार।

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश ने जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर जलभराव और बिजली आपूर्ति में बाधा ने लोगों की दिक्कतें भी बढ़ा दी। कई दिन की चिपचिपी गर्मी और उमस के बाद मंगलवार को मौसम ने करवट ली और तेज बारिश ने लोगों को ठंडी राहत दी। बारिश के बीच लोग बाहर भीगने भी निकले।

हवा में हुआ सुधार

बारिश के चलते मंगलवार को एक्यूआई में सुधार हुआ है। 100 से 150 के बीच का एक्यूआई ग्रेटर नोएडा का दर्ज किया गया है। हवा में सुधार होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। बारिश के दौरान तेज हवाएं भी चली। अभी तक शहर के लोग गर्मी से परेशान थे।

ट्रैफिक पुलिस अलर्ट

बारिश के चलते परीचैक, एलजी गोलचक्कर, सूरजपुर, बिसरख, डीएससी रोड, पर्थला जैसे क्षेत्रों पर ट्रैफिक पुलिस अलर्ट है। यहां अक्सर जलभराव की स्थिति बन जाती है, जिससे वाहनों की स्पीड धीमी हो जाती है। डीएससी रोड पर कुलेसरा व हल्दौनी के पास जाम की स्थिति रही।

बिजली ने खेली आंख मिचैली

बारिश के बाद कई सेक्टरों व गांव में बिजली ने आंख मिचैली खेली। हालांकि बिजली आपूर्ति ज्यादा देर के लिए ठप नहीं हुई। ज्योति किरण सोसायटी समेत कई अन्य जगह बिजली थोड़ी-थोड़ी देर के लिए कटी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ