Greater Noida News: यमुना नदी के उफान ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा के डूब क्षेत्रों में हड़कंप मचा दिया है। सेक्टर-150, 151 समेत आसपास के गांवों में पानी भर चुका है। वहीं जेवर, रबूपुरा और दनकौर क्षेत्र में बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने बाढ़ग्रस्त इलाकों से 35 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है। यह सभी यमुना के किनारे बसे गांव में रह रहे थे।
14 से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित
यमुना के बढ़ते जलस्तर के कारण जिले के करीब 14 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए है। कई जगहों पर फार्म हाउस डूब गए है। स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने इन क्षेत्रों में अलर्ट जारी करते हुए लोगों को घर खाली करने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।
पुलिस-एनडीआरएफ ने 35 लोगों का किया रेस्क्यू
थाना दनकौर और थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र से लगे सीमावर्ती इलाकों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए पुलिस ने एनडीआरएफ के साथ संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान 35 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। इन लोगों को अस्थायी राहत शिविरों में रखा गया है जहां खाने-पीने और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई है।
गौशालाओं को किया जा रहा शिफ्ट
पशुधन और गौशालाओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर लगातार प्रयास किए जा रहे है। किसी भी तरह की जनहानि न हो इसको ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है।
जनता को सतर्क रहने की अपील
डीएम मेधा रूपम और पुलिस के अधिकारी खुद यमुना किनारे के प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे है। अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि वह डूब क्षेत्र में अनावश्यक रूप से न जाए। प्रशासन की चेतावनी का पूरी तरह पालन करें।
ये भी पढ़ें: नोएडा की सड़कों पर नहीं दिखेंगे रैबीज संक्रमित कुत्ते, नोएडा अथॉरिटी ने बनाई नई गाइडलाइन
संबंधित खबरें
क्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
2 hrs agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
4 hrs agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
5 hrs agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
5 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
7 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
16 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
19 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
20 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
21 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines