ग्रेटर नोएडा में निक्की हत्याकांड मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। निक्की की बहन ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल वालों ने उसकी बहन निक्की को दहेज़ के लिए प्रताड़ित किया है। मारपीट के बाद जब वह बेहोश हो गई तो उसे आग लगा दी। गंभीर रूप से जल चुकी निक्की को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया था। रास्ते में ही निक्की की मौत हो गई।
निक्की के पति पर ही मारपीट करने और उसके आग के हवाले करने का आरोप है। अब खबर सामने आई है कि पुलिस ने निक्की के पति के पैर में गोली मारी है। पुलिस ने उसका एनकाउंटर किया है।
बताया जा रहा है कि निक्की के पति विपिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और उसका मेडिकल कराने के लिए अस्पताल ले जाया गया था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान कुछ ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है कि मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें विपिन घायल हो गया है। उसके पैर में गोली लगी है।
क्यों हुआ एनकाउंटर?
बताया जा रहा है कि अपनी पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश करने वाले विपिन को पुलिस अस्पताल लेकर गई थी लेकिन इस दौरान वह भागने की कोशिश करने लगा और पुलिसवालों से हथियार भी छीनने की। जिसके बाद मुठभेड़ हुई और विपिन घायल हो गया है।
निक्की की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि निक्की को पति विपिन और एक अन्य महिला उसके बाल पकड़कर खींचते दिखाई दे रहे हैं। विपिन ने शर्ट नहीं पहनी थी और उसके पेट और पीठ पर खून दिखाई दे रहा है। एक अन्य वीडियो में निक्की को आग में जलते हुए सीढ़ियों से उतारते और फिर जमीन पर बैठते दिखाया गया है।
यह भी पढ़ें : ‘एक्शन नहीं हुआ तो चलता रहेगा धरना’, निक्की की बहन ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, क्या है पूरा मामला?
वहीं पिता का कहना है कि पहले निक्की को अस्पताल ले जाया गया था लेकिन स्थिति अधिक खराब होने के कारण उसे सफ़दरजंग रेफर कर दिया गया था। हालांकि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
17 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
20 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
21 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines