Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना पुलिस की रविवार देर शाम बाइक सवार दो चोरों से चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाशों ने अपने को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस टीम की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 2 तमंचें, 2 जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त एक बाइक और 25 किलोग्राम बिजली की फिटिंग का तांबे का तार बरामद हुआ है।
पुलिस टीम पर की फायरिंग
ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर थान पुलिस के अनुसार, रविवार देर शाम पुलिस टीम एमटेक निर्माणाधीन कम्पनी के सामने चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया। बाइक सवारों ने बाइक नहीं रोकी और मौके से फरार होने का प्रयास किया। इस पर पुलिस टीम ने बाइक सवारों का पीछा करना शुरू कर दिया। इस दौरान अपने को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश गोली लगने के कारण घायल हो गये।
यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में एनकाउंटर, दो बदमाशों को लगी गोली
चोरी के तार को बेचने जा रहे थे आरोपी
पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान अनुज निवासी परिक्षितगढ़ जनपद मेरठ, हाल निवासी जामा मस्जिद के पास साईकिल मार्किट दिल्ली और सलाउद्दीन उर्फ टिल्लू निवासी ग्राम तोफापुर थाना इंचौली जिला मेरठ हाल निवासी कुलेसरा थाना इकोटैक-3, ग्रेटर नोएडा के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 2 तमंचें, 2 जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त एक बाइक और 25 किलोग्राम बिजली की फिटिंग का तांबे का तार बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि बरामद तार के बाद में आरोपियों ने बताया कि एक निर्माणाधीन मकान से तार काटकर चुरा कर लाये है। जिसे बेचने के लिए जा रहे थे। पकड़े गए आरोपी शातिर किस्म के चोर है।
यह भी पढ़ें- नोएडा पुलिस की बाइक सवार बदमाश से मुठभेड़, गोली लगने से हुआ घायल
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
17 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
20 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
21 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines