हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

ग्रेटर नोएडा में हाईमास्ट लाइटों से रोशन होंगे रिहायशी सेक्टरों के पार्क, जानें कितने करोड़ का आएगा खर्च

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों में बने पार्क जल्द ही हाईमास्ट लाइट से जगमगाएंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग ने इन लाइटों को लगवाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। ये लाइटें बहुत जल्द लगनी शुरू हो जाएंगी। इनको लगाने में कुल 3 करोड़ का खर्च आएगा।

यहां के पार्क होंगे रोशन

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-36, 37, पाई 1 व 2, बिल्डर्स एरिया, पी-3, ओमीक्रॉन-1ए, सेक्टर-31 (स्वर्णनगरी) के निवासियों ने पार्कों मेें हाईमास्ट लाइटें लगवाने की मांग की थी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने इन सेक्टरों के पार्कों में ब्लैक स्पॉट की पहचान कर हाईमास्ट लाइटें लगवाने के निर्देश दिए। प्राधिकरण के ओएसडी अभिषेक पाठक ने बताया कि विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के वर्क सर्किल दो के वरिष्ठ प्रबंधक सौरभ भारद्वाज व टीम ने सर्वे कर सेक्टर-36, 37, पाई वन व टू, बिल्डर्स एरिया, पी-3, ओमीक्रॉन-1ए, सेक्टर-31 (स्वर्णनगरी) के सेक्टरों के 34 पार्कों में ब्लैक स्पॉट के रूप में पहचान की है।

34 हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी

पार्काें में 16 व 12.5 मीटर ऊंचाई की 34 हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। इनकी टेंडर प्रक्रिया फाइनल हो गई है। हाईमास्ट लाइटें एकाध माह में लगनी शुरू हो जाएंगी। ये सभी एलईडी हाईमास्ट लाइटें होंगी। इससे रोशनी अधिक होगी। पारंपरिक फ्लड लाइटों की तुलना में इन हाईमास्ट लाइटों से बिजली खपत भी कम होगी, जिससे बिजली की भी बचत होगी। जरूरत पड़ने पर 15 अतिरिक्त हाईमास्ट लाइटें लगाई जा सकती हैं।

विज्ञापन

क्या बोली एसीईओ?

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि सेक्टरवासियों की मांग पर विद्युत अभियांत्रिकी विभाग की टीम ने सर्वे कर पार्कों में 34 स्थान की पहचान की है। इन सभी स्थानों पर हाईमास्ट लाइटें जल्द लगा दी जाएंगी। इनकी टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। हाईमास्ट लाइटें लगने से इन सेक्टरों में ब्लैक स्पॉट खत्म हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के इंजीनियर से 50 लाख की ठगी, शेयर मार्केट में मुनाफे के नाम पर बनाया शिकार

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola