हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ग्रेटर नोएडा: नूडल खाकर 5 लोगों की मौत के मामले में मृतक की 2 बहनों और बहनोई पर FIR, वॉइस नोट से बढ़ा शक

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत के खबर से हर कोई हैरान है. अब पुलिस को इस मामले में नया सुराग मिला है, जिसके आधार पर मृतक के 3 करीबी लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है.

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में नूडल खाने से एक ही 5 परिवार के 5 लोगों की मौत हुई थी (Photo-PTI)

Greater Noida Noodle Death: यूपी के ग्रेटर नोएडा स्थित रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है. मृतक महेश के साले की शिकायत पर पुलिस ने उसकी दो बहनों और एक बहनोई के खिलाफ कथित प्रताड़ना के आरोप में एफआईआर दर्ज की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. महेश के मोबाइल में मिला एक कथित वॉइस नोट भी जांच का हिस्सा है, जिसमें उसने परिवार की मौत के लिए अपने रिश्तेदारों को जिम्मेदार ठहराया है.

वॉइस नोट की जांच

पुलिस के मुताबिक महेश के मोबाइल फोन में मिले ऑडियो संदेश में उसने अपनी 2 बहनों और 1 बहनोई पर आरोप लगाए हैं. इसके बाद मृतक के साले की शिकायत के आधार पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि कथित पारिवारिक विवाद और प्रताड़ना का पांचों लोगों की मौत से कोई सीधा संबंध है या नहीं. पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों और वॉइस नोट की सत्यता समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

मेला देखने के बाद घर लौटा था परिवार

इस दर्दनाक घटना वाली रात परिवार के सदस्य मेला देखकर घर लौटे थे. इसके बाद उन्होंने नूडल्स और चाय का सेवन किया और सोने चले गए. अगली सुबह बच्चों को एग्जाम देने जाना था. जब पड़ोस का एक बच्चा उन्हें जगाने के लिए घर पहुंचा और काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो वह दीवार फांदकर अंदर गया. वहां परिवार के पांचों सदस्य अचेत अवस्था में मिले. इसके बाद पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी गई.

विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विसरा टेस्ट पर नजर

पुलिस ने सभी पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. शुरुआती मेडिकल जांच में जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका सामने आई है. विसरा के सैंपल जांच के लिए सुरक्षित रखे गए हैं. रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति ज्यादा साफ हो सकेगी. घटना के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर खाने-पीने की वस्तुओं की जांच की. हालांकि शुरुआती लेवल पर फूड पॉइजनिंग की आशंका की पुष्टि नहीं हुई है. इसलिए मौत की असल वजह जानने के लिए फॉरेंसिक और मेडिल रिपोर्ट अहम मानी जा रही हैं.

सभी पहलुओं की जांच जारी

ग्रेटर नोएडा के डीसीपी श्रवण कुमार सिंह के अनुसार, मामले की विभिन्न कोणों से पड़ताल की जा रही है. अब दर्ज प्राथमिकी के बाद पुलिस कथित पारिवारिक विवाद, प्रताड़ना के आरोपों और मौतों के बीच संभावित संबंध की भी जांच करेगी. फिलहाल, पांचों लोगों की मौत की सटीक वजह और दर्ज शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola