हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Greater Noida News: नो डाॅग नो वोट, ग्रेटर नोएडा में गूंजा नारा

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मंगलवार शाम नो डाॅग नो वोट का नारा जमकर गूंजा। करीब 50 की संख्या में लोगों ने गौर सिटी माॅल के सामने पैदल मार्च निकाल कर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोग अपने हाथ में पोस्टर लिए हुए थे कि प्रकृति के बच्चों को मारने नहीं दिया जाएगा। लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर दिखा। वहीं, दूसरी तरफ सोसायटी में रहने वाले वो लोग जिनपर कुत्ते हमला कर चुके है वह पूरी तरह से सुप्रीम कोर्ट के फैसले के साथ है।

क्या पता न मिले खाना
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में प्रोटेस्ट करने वाले डाॅग लवर्स ने आरोप लगाया है कि इसकी क्या गारंटी है कि शेल्टर होम में डाॅग को 2 वक्त की रोटी मिलेगी या नहीं। उनका कहना है कि सिर्फ स्ट्रीट डाॅग ही क्यों, पूरे देश से कुत्तों को ही हटा दिया जाए यदि इतनी ही दिक्कत है तो।

वैक्सीनेशन है उपाय
प्रदर्शन करने वालों ने कहा है कि शेल्टर होम में कुत्तों को भेजना कोई उपाय नहीं है। जरूरी है कि कुत्तों का वैक्सीनेशन कराया जाए। जिससे कि यदि वह किसी को काट भी ले तो कोई जानमाल का नुकसान न हो। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने गुस्से में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर ऐतराज जताया है।

विज्ञापन

बेजुबान के लिए बोलने वाला कोई नहीं
डाॅग लवर्स का कहना है कि बेजुबान जानवर के लिए बोलने वाला कोई नहीं है इस वजह से उन पर अत्याचार किया जा रहा है। यदि उनके लिए भी कोई कोर्ट में बोलने वाला होता तो ऐसा नहीं होता। उनका कहना है कि डाॅग लवर्स की मांग पर सुप्रीम कोर्ट को फिर से विचार करने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की 2 सोसायटी पर चला प्राधिकरण का हंटर, कूड़ा प्रबंधन में लापरवाही पड़ी भारी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola