Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशन एयरपोर्ट के पास केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को एक पेड़ मां के नाम लगाया। इस दौरान नितिन गडकरी ने कहा कि पूरे देश में एनएचएआई 5 करोड़ पौधे लगाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य बचाने के लिए पर्यावरण की चिंता करना जरूरी है। अच्छी सड़कें बनने के साथ ही वाहनों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है।
सड़क बनाने में 80 लाख टन कचरे का प्रयोग
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सड़क बनाने में 80 लाख टन कचरे का प्रयोग किया जा चुका है। देश में होने वाले कुल प्रदूषण में से 40 फीसद सिर्फ गाड़ियों की वजह से होता है। प्रदूषण के निपटने के लिए बायो फ्यूल के साथ पर्यावरण की रक्षा करना जरूरी है। इसी के तहत देश में एनएचएआई 5 करोड़ पौधे लगा रहा है। इससे हर एक्सप्रेस वे के आस-पास हरा भरा माहौल होगा। प्रदूषण कम होने के साथ पर्यावरण सुरक्षित रहेगा।
बायो फ्यूल का होगा इस्तेमाल
आने वाले समय में सबसे अधिक बायो फ्यूल का इस्तेमाल होगा। हवाई ईंधन में भी बायो फ्यूल का इस्तेमाल होगा। इसके अलावा आने वाले समय में गन्ने के रेट में बांस बिकेगा। प्रत्येक राजमार्गों के किनारे लगाए बांस के पौधे लगाए जाएंगे। क्रैश बीम बैरियर में बांस लगाए जाएंगे। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। नितिन गडकरी ने कहा कि यदि अभी से तैयारी नहीं की गई तो आने वाले समय में परिणाम गंभीर हो सकते है।
एआई से होगी पौधों की निगरानी
जे 5 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे, उनकी निगरानी एआई से की जाएगी। यदि पौधा सूखता है कि उस क्षेत्र के जिम्मेदार अफसर से इसका जवाब मांगा जाएगा।
संबंधित खबरें
UP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
33 mins agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 hr agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
9 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
18 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
20 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
22 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
1 day agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
1 day agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines