ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला ग्रीनशायर सोसायटी में बिजली आपूर्ति ठप, डीजी से पड़ेगा निवासियों पर भार

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित निराला ग्रीनशायर सोसायटी के निवासी मंगलवार को बिजली कटौती से जूझते नजर आए। दोपहर बाद से ही बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे सोसायटी में रहने वाले सैकड़ों परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Nirala greenshire Society
विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित निराला ग्रीनशायर सोसायटी के निवासी मंगलवार को बिजली कटौती से जूझते नजर आए। दोपहर बाद से ही बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे सोसायटी में रहने वाले सैकड़ों परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी और उमस के बीच दिनभर बिजली की गैरमौजूदगी से लोग बेहाल हो गए। निवासियों का कहना है कि डीजी से बिजली आने के चलते उन पर अतिरिक्त बिल का भार पड़ेगा।

1 हजार परिवार रहते है
सोसायटी में रहने वाले निवासी कपिल ने बताया कि यहां लगभग एक हजार परिवार रहते है। मंगलवार दोपहर से बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही। लोगों ने जब बिल्डर प्रबंधन से संपर्क किया तो उन्हें एक नोटिस थमा दिया गया, जिसमें बताया गया कि बिजली आपूर्ति करने वाली कंपनी एनपीसीएल की लाइन में तकनीकी खराबी है। इस वजह से पूरे परिसर की बिजली आपूर्ति बाधित है। नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया कि रात करीब 2 बजे के बाद ही आपूर्ति बहाल होने की संभावना है।

Advertisment

सीमित आपूर्ति दी जा रही
सोसायटी में डीजी (जनरेटर) के माध्यम से सीमित आपूर्ति दी जा रही है। डीजी से मिलने वाली बिजली के लिए निवासियों को 22 रुपये प्रति यूनिट की दर से शुल्क देना पड़ता है। इससे लोगों पर न सिर्फ आर्थिक भार बढ़ा है बल्कि कई लोग इसे जबरन वसूली जैसा मान रहे हैं।

पूर्व सूचना नहीं दी गई
निवासियों का कहना है कि बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली बाधित होना बेहद गैर जिम्मेदाराना रवैया है। गर्मियों के मौसम में पंखे और एयर कंडीशनर तक न चल पाने से बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही हैं।

किचन में काम करना मुश्किल
महिला निवासियों का कहना है कि दिन में किचन का काम करना मुश्किल हो गया है। वहीं कुछ लोगों ने शिकायत की कि डीजी सेट की आपूर्ति भी स्थिर नहीं है, जिससे बार-बार घरों में लाइट झपक रही है और उपकरणों को नुकसान पहुंचने का खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ