ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में हुए निक्की हत्याकांड का मामला चर्चाओं में है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के DGP से तीन दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी है। वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें निक्की का पति, जेठ, सास और ससुर शामिल हैं। हत्या का आरोप ससुराल पक्ष के लोगों पर लगा है। इसी बीच निक्की के पति विपिन को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।
निक्की की हत्या का आरोप पति विपिन पर लगा है। एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें देखा जा सकता है कि विपिन निक्की के साथ मारपीट कर रहा है और वीडियो बनाने पर उसकी बहन के साथ भी धक्का-मुक्की कर रहा है। इसी बीच विपिन की गर्लफ्रेंड की भी खूब चर्चा हो रही है, जिसके साथ वह पहले भी पकड़ा जा चुका है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विपिन का एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसका एक पुराना वीडियो भी वायरल है, जिसमें कुछ लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। विपिन एक कार में सवार है और उसके साथ एक लड़की भी मौजूद दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि वीडियो एक साल पुराना है और वह लड़की उसकी प्रेमिका थी।
इस विवाद को लेकर निक्की के चाचा का कहना है कि हमने पिछले साल उसे रंगे हाथों पकड़ लिया था, तब काफी विवाद हुआ था। इसके बाद निक्की और विपिन के बीच काफी लड़ाई भी हुई थी, लेकिन तब विपिन ने निक्की से माफी मांग ली थी और मामला खत्म कर दिया गया था। चाचा का दावा है कि तब विपिन ने समाज के डर से निक्की से माफी मांगी थी।
यह भी पढ़ें : जेठ के बाद ससुर भी गिरफ्तार, निक्की को क्यों मारना चाहते थे ससुराल वाले? खुलेंगे कई राज
निक्की की बहन का चौंकाने वाला दावा
वहीं, निक्की की बहन कंचन का कहना है कि विपिन का कई लड़कियों के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। वह रात भर गायब रहता था और जब बहन उससे सवाल पूछती थी, तो मारपीट करता था। वहीं लोगों की मानें तो विपिन कोई काम नहीं करता था और लगातार डिस्को जाता था।
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
2 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
8 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
8 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
12 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
12 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
21 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 day agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines