Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की बेटी निक्की ने मौत से पहले अंतिम सांस तक मां होने का धर्म निभाया था। उसने मौत से कुछ मिनट पहले बेटे को होमवर्क कराया था। परिजन के लिए नींबू पानी बनाया। इसके बाद वह पहली मंजिल पर प्रेस लेने चली गई। वापस लौटी तो उसके पूरे शरीर पर आग लगी हुई थी। आग लगी होने की वजह से वह ज्यादा जल गई और उसकी मौत हो गई। आग लगाने का आरोप उसके पति विपिन पर है।
काश आ जाती घर
जांच में पता चला है कि निक्की की मौत 21 अगस्त को हुई जबकि 20 अगस्त को भी उसको ससुराल वालों ने पीटा था। निक्की के अलावा उसकी बहन कंचन को भी उस दिन पीटा गया था। ससुराल पक्ष के लोगों का अत्याचार सहने के बजाय यदि दोनों बहने 20 अगस्त को ही अपने मायके आ जाती तो 21 अगस्त को निक्की की मौत न होती।
जान जाने से बेहतर है अपने घर रहे
समाजसेवी हरेंद्र भाटी का कहना है कि सभ्य समाज में ऐसी घटनाएं दिल झकझोर देती है। निक्की की मौत के बाद से लगातार मांग उठ रही है कि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगना चाहिए। जो व्यक्ति दहेज के लिए बहु को प्रताड़ित करे उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। बेटियों से भी अपील है कि जान जाने से बेहतर है कि वह समाज के डर से बचे। यदि ससुराल में उनको प्रताड़ित किया जाए तो वह अपने घर पर आकर रहे। कम से कम जान को बची रहेगी।
फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई
निक्की मर्डर केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी। इसके लिए अभियोजन पक्ष की तरफ से पैरवी की जाएगी। फास्ट्र ट्रैक कोर्ट में सुनवाई होने से जल्द ही इस मामले में फैसला आ सकेगा। गवाहों की गवाही व साक्ष्य इस मामले में आरोपियों के खिलाफ अहम होंगे।
ये भी पढ़ें: 4 दिन में पूरी हो जाएगी Nikki Murder Case की जांच, ग्रेटर नोएडा के वकील बोले फ्री में लड़ेंगे केस
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
20 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
23 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
2 days agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
2 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines