Greater Noida News: नोएडा और ग्रेटर नोएडा के स्कूल कल बुधवार यानी 3 सितंबर को बंद रहेंगे। स्कूल बंद होने के पीछे का कारण तेज बारिश व यमुना में बढ़ता जलस्तर है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। डीएम गौतमबुद्धनगर मेधा रूपम ने छुट्टी से संबंधित आदेश जारी किया है। चारों बोर्ड के स्कूल कल जिले में बंद रहेंगे।
चारों बोर्ड के स्कूल रहेंगे बंद
बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि डीएम मेधा रूपम के निर्देश पर सभी बोर्ड के स्कूलों की कल बारिश के चलते छुट्टी कर दी गई है। परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई के साथ अन्य बोर्ड के नर्सरी से 12वीं तक के स्कूल कल बंद रहेंगे। सभी स्कूलों में शिक्षक व अन्य स्टाफ ड्यूटी पर रहेंगे। उनके लिए अवकाश नहीं है।
लगातार बढ़ रहा यमुना का जलस्तर
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में लगातार यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। यमुना के किनारे गांव में पानी घुस चुका है। बाढ़ का अलर्ट जारी हो चुका है। ऐसे में एहतियात के तौर पर कल स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक को सूचित करने के लिए स्कूल प्रबंधन को कहा गया है।
बारिश नहीं बंद हुई तो आगे भी बंद रहेंगे स्कूल
यदि बुधवार को भी पूरी दिन रात बारिश होती रही तो बृहस्पतिवार को भी स्कूल बंद रखे जाएंगे। बारिश होने की स्थिति में स्कूल 4 सितंबर यानी बृहस्पतिवार को खुलेंगे। इस संबंध में कल आदेश जारी किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: नोएडा में 3500 मकान मालिकों को प्राधिकरण ने भेजा नोटिस, मचा हड़कंप
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 hr agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
2 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
2 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
12 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
12 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
13 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
23 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
1 day agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 day agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines