Greater Noida News: सड़क पर दौड़ती करोड़ों की Range Rover कार में लगी आग, Video बनाते रहे लोग
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में रविवार को करोड़ों रुपयों की लग्जरी कार आग का गोला बन गई। यहां के सूरजपुर चौक के पास रेंज रोवर कार में अचानक आग लग गई। लोगों की सूचना पर जब तक पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, तब तक कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक ये गाड़ी प्रमोद प्रभारक की है। प्रमोद ग्रेटर नोएडा के ओमेक्स ऑर्केड में अपना स्टूडियो चलाते हैं। रविवार को वे अपनी लग्जरी कार रेंज रोवर से स्टूडियो जा रहे थे। तभी ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर चौक के पास उनकी कार के इंजन से धुआं निकलने लगा। इस पर उन्होंने कार कंपनी के सर्विस सेंटर पर फोन लगाने की कोशिश की, लेकिन धूआं बढ़ता गया।
गाड़ी को स्थिति को देखते हुए वे बाहर निकल कर खड़े हो गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को फोन किया। प्रमोद ने बताया कि पुलिस और ट्रैफिक पुलिस समय पर आ गई, लेकिन फायर ब्रिगेड को पहुंचने में समय लग गया। करीब 45 मिनट बाद दमकल की गाड़ी पहुंची। जब तक कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: