Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के भीषण हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि 28 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये हादसा एक बस और ट्रक के बीच टक्कर के कारण हुआ।

विज्ञापन

बिहार से पंजाब जा रही थी बस

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने बताया कि नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में बस की ट्रक से टक्कर में एक की मौत हो गई है, जबकि 28 अन्य घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायल को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1661940155215908867

यहां हुआ हादसा

बताया गया है कि एक बस बिहार से पंजाब के लिए जा रही थी। बस ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर पहुंची तो कासना थाना क्षेत्र के एक गांव के पास ट्रक से टक्कर हो गई। सूचना पर थावना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक की इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ