Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में इंटरनेशनल स्तर पर बन रहे बोड़ाकी रेलवे स्टेशन के लिए गांवों में सर्वे करने गई टीम को मंगलवार को ग्रामीणों का गुस्सा देखने को मिला। जिला प्रशासन की टीम के सामने ग्रामीणों ने विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि उनकी हजारों साल पुरानी आबादी है। इसको अधिग्रहण करने से पहले आबादी शिफ्टिंग, युवाओं को रोजगार और मुआवजा राशि तय होनी चाहिए। ग्रामीणों ने ऐलान किया है कि जब तक यह मांग पूरी नहीं होती वह पूरी तरह से सर्वे का काम नहीं होने देंगे। हालांकि ग्रामीणों ने अपनी बात शांति से रखी।
अधिसूचना हो चुकी है जारी
बोड़ाकी गांव के रहने वाले अधिवक्ता विकेंद्र भाटी ने बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से इस परियोजना की जमीन अधिग्रहण को लेकर अधिसूचना जारी की जा चुकी है। 7 गांव की जमीन का अधिग्रहण इसके तहत किया जाना है। कई हजार साल पुरानी आबादी की जमीन को अधिग्रहण करने से पहले शिफ्टिंग पाॅलिसी की स्थिति स्पष्ट होना जरूरी है। उनका कहना है कि सारी स्थिति स्पष्ट करने के बाद जिला प्रशासन को अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए।
7 गांवों की जमीन का होगा अधिग्रहण
बोड़ाकी टर्मिनल के लिए दादरी, चमरावली बोड़ाकी, तिलपता करनवास, पाली, पल्ला व चमरावली रामगढ़ के किसानों की जमीन अधिग्रहण की जाएगी। इस संबंध में जिला प्रशासन शुक्रवार को ही अधिसूचना जारी कर चुका है। जो जमीन अधिग्रहित की जाएगी उसमें लाॅजिस्टिक हब का हिस्सा भी शामिल होगा। इस जमीन अधिग्रहण से डीएमआईसी योजना को भी स्पीड मिलेगी। लाॅजिस्टिक हब का हिस्सा शामिल होने से हर तरह की समस्या दूर होगी।
मल्टीमाॅडल ट्रांसपोर्ट हब होगा
बोड़ाकी रेलवे स्टेशन को मल्टीमाॅडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित किया जाएगा। यह पूरी परियोजना 358 एकड़ में होगी। यह एक ऐसी परियोजना होगी जहां एक ही छत के नीचे रेल, बस और मेट्रो की सुविधा आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। इस योजना के बनने के बाद दिल्ली के बस अड्डों पर यात्रियों का दबाव कम होगा। लोगों को भी विश्व स्तर की सुविधा का लाभ मिलेगा।
70 ट्रेनें चलेंगी
इस परियोजना के तहत यहां 13 प्लेटफार्म बनेंगे। सभी से ट्रेनें चलेंगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार व पश्मि बंगाल के लिए 70 ट्रेनों का संचालन यहां से किया जाएगा। इसके अलावा मेट्रो लाइन का विस्तार भी यहां से किया जाएगा। एक्वा लाइन यहां से सीधे नोएडा सेक्टर 51 मेट्रो से जुड़ेगी। एडीएम बच्चू सिंह ने बताया कि जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 47 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होना है। सारी प्रक्रिया शांति से पूरी की जाएगी।
संबंधित खबरें
पिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 hr agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 hr ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
3 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
5 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
7 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
9 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
9 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
10 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines