हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पति-पत्नी और 3 बच्चे… ग्रेटर नोएडा के घर में मिले 5 लोगों के शव; इलाके में मचा हड़कंप

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने एक घर से 5 शव बरामद किए हैं और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ करके उनके बयान दर्ज कर लिए हैं, लेकिन अभी तक मौत होने के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं.

विज्ञापन
घर कर दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाकर खुलवाया. (Credit- Screengrab)

दिल्ली से सटे नोएडा के ग्रेटर नोएडा में आज 5 शव मिलने से हड़कंप मच गया. रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के तहत आने वाले नंगला श्रीगोपाल गांव में एक घर के अंदर से 5 शव मिले हैं, जो एक ही परिवार के बताए गए हैं. पांचों मृतकों में पति-पत्नी और उनके 3 बच्चे शामिल हैं. पहली जांच में परिवार के द्वारा जहर खाकर सुसाइड किए जाने की आशंका है तो पुलिस ने पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. पुलिस हर एंगल से केस की जांच करेगी, क्योंकि आस-पास पूछताछ करने पर सुसाइड किए जाने के कारणों का सुराग नहीं मिला है और न पारिवारिक विवाद का खुलासा हुआ.

मौके पर मिले खाने के सैंपल जांच के लिए भेजे

DCP ग्रेटर नोएडा श्रवण कुमार सिंह के अनुसार, मृतकों की शिनाख्त महेश (36), उनकी पत्नी ललिता (34), बेटा लड्डू (12), बेटी मिस्टी (8) और सबसे छोटी बेटी साक्षी (4) के रूप में हुई है. घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह तथा ACP जेवर भी मौके पर पहुंचे. पांचों मृतक नगला श्री पदम गांव के रहने वाले थे. एंबुलेंस और फूड एंड सेफ्टी विभाग की टीम को मौके पर बुलाकर खाद्य पदार्थ के सैंपल जुटाए गए. फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम ने पर घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए. प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस ने मृतक महेश की मां के बयान दर्ज किए.

तीनों रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा करेंगे

मृतक महेश की मां ने पुलिस को बताया कि परिवार ने रात को नूडल्स खाए थे. इसके बाद पांचों की मौत हो गई. इसलिए पुलिस को फूड पॉइजनिंग होने की आशंका भी है. फूड एंड सेफ्टी विभाग की टीम को जल्द से जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पता चले कि क्या फूड प्वॉइजनिंग से मौत हुई है? वहीं फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट भी जल्द मंगवाई गई है. पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद तीनों रिपोर्ट के आधार पर मौत होने की कड़ियां जोड़ी जाएंगी और फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा. इस बीच पारिवारिक विवाद को लेकर सुराग भी जुटाए जाएंगे.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola