Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा से शुरू होकर आगरा तक जाने वाले यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे खेल गांव और गोल्फ कोर्स बनाया जाएगा। यह अब न्यू आगरा अर्बन सेंटर को बसाने के तहत किया जाएगा। आगरा शहर को एक नई पहचान देने के लिए यह एक बड़ा कदम है। यमुना एक्सप्रेस वे के दोनों ओर 12,000 हेक्टेयर में न्यू आगरा अर्बन सेंटर विकसित होना है।
आगरा फिर से बनेगा पसंदीदा पर्यटक स्थल
नया शहर पर्यटन, मनोरंजन और समृद्धि का एक अनूठा संगम होगा। इस विशाल परियोजना के तहत खेल गांव, गोल्फ कोर्स, लग्जरी होटल, रिसॉर्ट्स और कई प्रमुख आकर्षणों को शामिल किया जाएगा। आगरा एक बार फिर से देश विदेश में पर्यटकों का पसंदीदा स्थल बनेगा। इस दिशा में काम करना शुरू कर दिया गया है। खेल गांव में विभिन्न खेलों के लिए अत्याधुनिक मैदान और सुविधाएं होंगी। युवा खिलाड़ियों को यहां ओलंपिक और अन्य अंतरराष्ट्रीय खेलों की तैयारी का बेहतरीन अवसर मिलेगा। शहर में विशेष रूप से डिज्नीलैंड और यूनिवर्सल स्टूडियो जैसे थीम पार्क बनेंगे। इनमें भारतीय धरोहर, भविष्यवादी डिजाइन और वर्चुअल रियलिटी का बेहतरीन संगम होगा।
साढ़े 8 लाख लोगों को मिलेगा रोज़गार
यह परियोजना गोल्फ कोर्स और स्पोर्ट्स विलेज जैसे विशाल प्रोजेक्ट्स के जरिए न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगी बल्कि लगभग 8.5 लाख रोजगार अवसर भी पैदा करेगी। न्यू आगरा की कुल आवास क्षमता करीब 15 लाख लोगों की होगी। ऐसे में यहां एक नई विधानसभा सीट बनने की भी संभावना बढ़ जाएगी।
रिवर बफर जोन से मिलेगी नई सौंदर्य की झलक
न्यू आगरा की योजना में 823.7 हेक्टेयर क्षेत्र में एक सुंदर ग्रीन रिवर बफर जोन होगा। यहां रंग बिरंगे फूलों, दुर्लभ पेड़ों और वाटर बॉडी के साथ बोटिंग, वॉकवे और फूड स्टॉल जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यहां पर्यटकों के लिए वेलनैस टूरिज्म एक्टिविटी का भी आयोजन किया जाएगा। इससे योग, आयुर्वेदिक मसाज और उपचार जैसी गतिविधियों का आनंद लिया जा सकेगा।
बायोफिलिक वेलनेस सेंटर होगा स्थापित
यहां पर हस्तशिल्प कारीगरी का आयोजन किया जाएगा। जहां लोग मिट्टी के बर्तन, लकड़ी की कारीगरी, कपड़ा रंगाई, बुनाई और पेटिंग जैसे स्थानीय कला रूपों को देख सकेंगे। इसके साथ ही एक बायोफिलिक वेलनेस सेंटर स्थापित किया जाएगा। यह पूरी तरह से प्रकृति से जुड़ा होगा। पर्यटक यहां शांति और मानसिक स्वास्थ्य का अनुभव कर सकेंगे।
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
6 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
8 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
9 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
11 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
12 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
14 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
14 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
16 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
18 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines