Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में बन रहे इंटरनेशनल स्तर के बोड़ाकी रेलवे स्टेशन से पूरे NCR का परिदृश्य बदल जाएगा। अभी तक गौतमबुद्धनगर के लोगों को बस व रेल सेवा के लिए दिल्ली, गाजियाबाद का सहारा लेना पड़ता है। बोड़ाकी रेलवे स्टेशन बनने से एक छत के नीचे रेल, बस व मेट्रो की सेवा उपलब्ध हो जाएगी। दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल काॅरिडोर के तहत बनने वाला यह बोड़ाकी टर्मिनल सुविधाओं से लैस होगा। यहां से 70 ट्रेनों का संचालन होगा। यहां पर 13 प्लेटफार्म होंगे।
1685 करोड़ की लगेगी लागत
बोड़ाकी रेलवे स्टेशन को बनाने के लिए 1685 करोड़ की लागत लगेगी। इसको बनाने के लिए 3 साल का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य निर्धारित होने के बाद काम में तेजी आ गई है। सर्वे शुरू हो गया है। एक छत के नीचे रेल, बस और मेट्रो की सुविधा मिलने का इंतजार लाखों लोग कर रहे है। सबको उम्मीद है कि जल्द से जल्द यह टर्मिनल बनेगा।
ऐसे बदलेगा NCR का परिदृश्य
बोड़ाकी टर्मिनल से मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, हरिद्वार, दिल्ली, गुरूग्राम, फरीदाबाद सहित एनसीआर के हर जिले के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी। अंतरराज्यीय स्तर के बस अड्डे को बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए सर्वे भी शुरू हो गया है। अभी तक लोगों को ग्रेटर नोएडा से एनसीआर के किसी भी जिले के लिए सीधे कनेक्टिविटी नहीं मिल रही है। टर्मिनल बनने से लोगों को सुविधा होगी। उन लोगों को दिल्ली पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
मल्टी माॅडल ट्रासंपोर्ट हब के रूप में होगा डेवलप
बोड़ाकी स्टेशन को दो क्षेत्रों में बांट करके एनसीआर के पहले मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में डेवलप किया जाना है। रेलवे ने बोड़ाकी रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइन विस्तार और मंच के संरेखण के लिए एक सर्वे शुरू किया है। इसके लिए रेलवे को आवश्यक भूमि का अधिग्रहण करना होगा। रेलवे अधिकारी खुद रेलवे लाइन और प्लेटफॉर्म को विकसित करने के लिए भूमि अधिग्रहण की जिम्मेदारी को पूरा कर रहे हैं। साथ ही टर्मिनल के डिजाइन के लिए सहमति होगी।
ये भी पढ़ें: Noida News: नोएडा में स्ट्रीट क्राइम करने वाले बदमाश को एनकाउंटर में लगी गोली
संबंधित खबरें
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
41 mins agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
10 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
12 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
13 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
14 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
15 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
18 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
19 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
20 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines