हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Greater Noida News: कलयुगी पत्नी ने दिया था पति को जहर, मर्डर मिस्ट्री का मलेशिया कनेक्शन आया सामने

Greater Noida murder case: ग्रेटर नोएडा पुलिस ने मुठयानी गांव के रहने वाले शमशाद की मौत की गुत्थी सुलझा ली है। इसकी वजह बना मलेशिया से लौटा मृतक का बेटा। उसकी एफआईआर के आधार पर ही मामला दर्ज हुआ।

विज्ञापन
मृतक की दूसरी पत्नी इमराना (Pic Credit- News24)

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की जारचा कोतवाली पुलिस ने 1 साल से उलझी मर्डर मिस्ट्री का चौंकाने वाला खुलासा किया है। पूरे केस को सॉल्व करने में मलेशिया कनेक्शन सामने आया है। युवक की मौत केस का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसकी दूसरी पत्नी इमराना को गिरफ्तार किया है।

बेटे ने 8 महीने बाद दर्ज करवाया था मुकदमा

जारचा के मुठ्यानी गांव के रहने वाले शमशाद की पहली पत्नी की मौत हो गई थी। उसके बाद उसने गांव की इमराना से दूसरी शादी कर ली। पहली पत्नी से जो बेटा है वह मलेशिया में रहता है। 1 साल पहले साले इनाम के साथ शराब पीते दौरान संदिग्ध परिस्थिति में शमशाद की मौत हो गई थी। सामान्य मौत बता कर शव को कब्र में दफना दिया गया था। घटना के 8 महीने बाद जब पहली पत्नी से हुआ बेटा ग्रेटर नोएडा लौटा तो उसने जारचा कोतवाली में शक के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया कि उसके पिता की मौत सामान्य नहीं बल्कि यह हत्या है।

बिसरा रिपोर्ट में हुआ खुलासा

पुलिस ने शक के आधार पर बिसरा प्रिजर्व कर लैब में जांच के लिए भेजा। अब बिसरा की रिपोर्ट आने पर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पता चला है कि शमशाद की मौत सामान्य नहीं थी बल्कि जहर देकर उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने मामले में शमशाद की दूसरी पत्नी इमराना को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान उसने बताया है कि उसने अपने भाई इनाम के साथ मिलकर शमशाद को जहर देकर उसकी हत्या की थी।

विज्ञापन

बेहद चालाकी से मिलाया था जहर

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि शमशाद की दूसरी पत्नी इमराना ने घटना वाली रात शराब की बोतल में ही जहर मिला दिया था। जब इमराना का पति शमशाद व इमराना का भाई इनाम शराब पीने के लिए बैठे तो चालाकी से जिस बोतल में जहर मिला था उस बोतल से सिर्फ शमशाद को शराब दी जबकि इनाम ने दूसरे बोतल से शराब पी। शराब पीने के कुछ देर बाद ही शमशाद की मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ेंः Ghaziabad News: पहले फायरिंग फिर रेस्टोरेंट में जमकर चले लाठी-डंडे, CCTV फुटेज वायरल

विज्ञापन

तो अनसुलझी रह जाती कहानी

इस मामले में यदि शमशाद का बेटा मलेशिया से वापस आकर मुकदमा नहीं दर्ज करता तो उसके पिता की हत्या की कहानी अनसुलझी रह जाती। हत्यारे खुलेआम घूमते रहते। लैब रिपोर्ट के आधार पर ठोस सबूत मिलने के बाद पुलिस ने दूसरी पत्नी को गिरफ्तार किया है।

इस वजह से की हत्या

पुलिस जांच के दौरान पता चला है कि शमशाद दूसरी पत्नी से शादी करने के बाद घर जमाई बनकर रहता था। इस वजह से कई बार घर में झगड़ा होता था। शमशाद के पास प्रॉपर्टी तो ठीक थी लेकिन वह दूसरी पत्नी को हिस्सा नहीं देता था। प्रॉपर्टी में हिस्सा पाने पर व घर जमाई से मुक्ति पाने के उद्देश्य से दूसरी पत्नी ने भाई के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः ग्रेनो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मठभेड़ में 25000 का इनामी और मोबाइल लुटेरे को लगी गोली; गिरफ्तार

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola