Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ऐस सिटी सोसायटी में आत्महत्या करने वाले मां-बेटे का अंतिम संस्कार रविवार को उत्तराखंड के काशीपुर के गढ़ी नेगी गांव में हुआ। इस घटना के बाद से हर कोई स्तब्ध है। घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट परिजनों को सौंप दी है। शहर की सोसायटी में रहने वाले लोगों के दिमाग में क्या चल रहा है इस समझ पाना दिन पर दिन मुश्किल होता जा रहा है।
जान देने से पहले पड़ोसी से मिली
जांच में पता चला है कि जान देने से महिला साक्षी ने पड़ोसी महिला से मुलाकात की थी। उनके घर की नौकरानी छुट्टी पर थी। उन्होंने पड़ोसी की नौकरानी से घर साफ कराने के लिए कहा था। उस दौरान पड़ोसी को बिल्कुल एहसास नहीं था कि चंद मिनट बाद ही साक्षी अपने बेटे दक्ष के साथ ऐसा कदम उठा लेंगी।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: यूपी रेरा ने बिल्डरों पर कसा शिकंजा, जानें किस नियम में हुआ बदलाव
इस वजह से दी जान
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ऐस सिटी सोसायटी के ई टावर में दर्पण चावला रहते है। शनिवार सुबह 10 बजे के करीब उनकी पत्नी साक्षी ने बेटे दक्ष के साथ 13 मंजिल से कूद गई थी। हादसे में मां-बेटे दोनों की मौत हो गई। बेटा दक्ष मानसिक रूप से बीमार रहता था। बेटे की बीमारी के चलते मां परेशान रहती थी। कई जगह इलाज कराया लेकिन कोई सुधार नहीं हो पा रहा था। इस परेशानी से तंग आकर उन्होंने बेटे के साथ जान दे दी थी।
अकेलापन बन रहा जानलेवा
मनोचिकित्सक आनंद सिंह ने बताते है कि शहर की सोसायटी में रहने वाले लोगों को अकेलापन शिकार बना रहा है। छोटी छोटी बातों पर लोग खुद को अकेला महसूस करके जान दे रहे है। ऐसे में काउंसलिंग कराने से भी बात नहीं बन रही है। जरूरी है कि लोग खुद पर अकेलेपन को हावी न होने दें।
ये भी पढ़ें: अयोध्या से काशी जा रही यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार, 4 की मौत, छत्तीसगढ़ से आए थे श्रद्धालु
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
5 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
8 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
9 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
15 hrs agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
17 hrs agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
18 hrs agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
18 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
20 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
1 day agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines