देश में सबसे प्रदूषित शहर बना ग्रेटर नोएडा, लगातार बढ रहा AQI

Greater Noida News: तेजी से बढ़ता प्रदूषण एक बार फिर ग्रेटर नोएडा के लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है। मंगलवार को ग्रेटर नोएडा देश का सबसे प्रदूषित शहर दर्ज किया गया, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 212 तक पहुंच गया। यह स्तर खराब श्रेणी में आता है और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है।

AQI

Greater Noida News: तेजी से बढ़ता प्रदूषण एक बार फिर ग्रेटर नोएडा के लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है। मंगलवार को ग्रेटर नोएडा देश का सबसे प्रदूषित शहर दर्ज किया गया, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 212 तक पहुंच गया। यह स्तर खराब श्रेणी में आता है और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। पिछले दो दिनों से ग्रेटर नोएडा शहर देश में दूसरा सबसे प्रदूषित है। मंगलवार को इसने बाकी सभी शहरों को पीछे छोड़ दिया।

नोएडा की हवा ठीक

नोएडा शहर का AQI 148 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा शाम चार बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार ग्रेटर नोएडा देश का एकमात्र शहर था जिसका AQI ऑरेंज जोन यानी खराब श्रेणी में रहा जबकि अन्य सभी शहर ग्रीन या येलो जोन में दर्ज किए गए।

लगातार तीसरे दिन ऑरेंज जोन में बना रहा ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में लगातार तीसरे दिन वायु गुणवत्ता खराब स्थिति में बनी रही। बढ़ते प्रदूषण के बीच शहरवासी सांस लेने में कठिनाई, आंखों में जलन और थकान जैसी समस्याओं का सामना कर रहे है। वायु प्रदूषण खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा के मरीजों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।

गर्मी और उमस ने बढ़ाई परेशानी

मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री दर्ज किया गया। आद्रता का स्तर 95 प्रतिशत तक पहुंच गया, जिससे वातावरण और अधिक चिपचिपा और भारी हो गया।

नहीं मिलेगी बारिश से राहत

मौसम विभाग के अनुसार कभी-कभार हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन यह उमस को कम करने में पर्याप्त नहीं होगी। ऐसे में लोगों को आने वाले दिनों में और अधिक गर्मी व प्रदूषण का सामना करना पड़ सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ