हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

ग्रेटर नोएडा में नाबालिग का मर्डर, 3 दोस्तों ने ही छोटी सी बात पर उतार दिया मौत के घाट

ग्रेटर नोएडा में नाबालिग की हत्या करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के जैतपुर गांव से गायब हुए नाबालिग सन्नी रावल की हत्या उसके ही तीन दोस्तों ने मिलकर की थी। हत्या का कारण जानकार आप हैरान रह जाएंगे। तीनों ने सन्नी से पार्टी मांगी थी। पार्टी देने से मना करने पर आरोपियों ने सन्नी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने तीनों को धर दबोचा है। आरोपी में दो नाबालिग है जबकि तीसरे की पहचान विपिन के रूप में हुई है। वह बोड़ाकी गांव का रहने वाला है। दोनों नाबालिग को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल करेगी।

10 जून को बाइक से निकला था नाबालिग

पुलिस ने बताया कि 10 जून को सन्नी बाइक पर सवार होकर जैतपुर गांव से निकला था। उसके बाद से वह वापस नहीं आया। चार दिन बाद उसका शव गंग नहर में जेवर कोतवाली क्षेत्र में मिला था। नाबालिग के गायब होने की गुमशुदगी सूरजपुर कोतवाली में दर्ज थी। पुलिस ने शव बरामद करने के बाद मामले की गहनता से जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोट के निशान मिलने पर पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

मोबाइल और कपड़े नहर में फेंक दिए

जांच में पता चला है कि तीनों आरोपियों ने सन्नी को बुलाया। चारों एक साथ नहर में नहाने के लिए गए। वहां तीनों ने सन्नी से कहा कि पार्टी दो। नाबालिग ने मना किया तो दोस्तों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोपियों ने सन्नी के मुंह पर मुक्का मारना शुरू कर दिया। तभी नाक से खून निकला और उसकी मौत हो गई। जब आरोपियों ने देखा कि सन्नी की मौत हो गई तो उसके शव को और मोबाइल, कपड़े को नहर में फेंक कर फरार हो गए।

विज्ञापन

पूर्व में आरोपियों ने दी थी पार्टी

तीनों आरोपियों ने पूर्व में सन्नी को पार्टी दी थी। इस बार पार्टी देने का नंबर सन्नी का था। आरोपियों ने जब उससे पार्टी के लिए कहा तो उसने कहा कि उसके पास अभी रूपये नहीं है। कुछ दिन बाद वह रूपयों का इंतजाम कर पार्टी दे देगा, लेकिन आरोपी नहीं मानें और उसकी हत्या कर दी।

पुलिस को गुमराह करने का किया प्रयास

पुलिस ने जब तीनों आरोपियों को पकड़ा तो तीनों ने खुद को नाबालिग बताया। मेडिकल परीक्षण में विपिन बालिक मिला है। अन्य दोनों नाबालिग की वजह से बाल सुधार गृह भेजे गए। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में बिसरा प्रिजर्व कर जांच के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola