नोएडा में बड़ा हादसा, तूफान से गिरी ग्रिल की चपेट में आए नानी और नाती

Noida News: ग्रेटर नोएडा में बुधवार रात को आए आंधी-तूफान ने सूरजपुर स्थित मिग्सन अल्टीमो सोसायटी में 21वीं मंजिल से गिरी भारी ग्रिल ने दो लोगों की जान ले ली। इस घटना में नानी और उनके 2 साल के नाती की मौके पर ही मौत हो गई।

Noida Greater Noida News, Greater Noida Society, Migsun Ultimo Society, मिग्सन अल्टीमो सोसायटी, नोएडा-ग्रेटर नोएडा न्यूज

सोसायटी में हादसे लोग सड़क जाम कर प्रदर्शन करते हुए

Noida News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बुधवार रात को आंधी-तूफान ने कई सोसायटियों में कोहराम मचाया हुआ है। इस बीच सूरजपुर स्थित मिग्सन अल्टीमो सोसायटी में 21वीं मंजिल से गिरी भारी ग्रिल ने दो लोगों की जान ले ली। इस घटना में नानी और उनके 2 साल के नाती की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को नजदीक के अस्पताल में ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

महिला की गर्दन धड़ से अलग

ओमीक्रॉन 3 स्थित मिग्सन अल्टीमो सोसाइटी के टावर सन-4 में जितेंद्र अपने परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार रात उनकी 50 साल की सांस सुनीता अपने 2 साल के नाती अद्विक के साथ सोसायटी में टहल रही थी। आंधी आने पर वह टावर के अंदर की तरफ दौड़ कर जा रही थी। तभी 22वीं मंजिल पर रखी रेलिंग उनके ऊपर आ गिरी।इससे उनकी गर्दन धड़ से अलग हो गई, जबकि दो साल के अद्विक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दर्दनाक घटना में नानी और उनके 2 साल के नाती की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद सोसायटी में हड़कंप मच गया।

सड़क जाम कर पुलिस से की शिकायत

घटना के बाद गुरुवार को निवासियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने सोसायटी के दोनों गेट बंद कर दिए और सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए। निवासियों का आरोप है कि बिल्डिंग जर्जर हालत में है और ऐसी घटनाएं आए दिन होती हैं। स्थानीय लोगों ने बिल्डर और मेंटेनेंस विभाग के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वे दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा की 100 सोसायटियों में हुए हादसे 

नोएडा-ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बुधवार को आए तूफान की वजह से 100 से अधिक सोसायटियों में कुछ न कुछ नुकसान जरूर हुआ है। सोसायटी के फ्लैटों को नुकसान पहुंचा है। कई सोसाटियों में प्लास्टर टूटकर गाड़ियों पर गिर गए। इसके अलावा कुछ सोसायटियों में टीन सेड उड़ गए। जेपी अमन सोसायटी में 4 फ्लैटों की खिड़कियां टूट गईं। ग्रेनो वेस्ट में एक सोसायटी में तूफान की वजह से बिजली गुल होने से लिफ्ट बंद हो गई। इस दौरान दो बच्चे लिफ्ट में फंस गए। काफी कोशिशों के बाद उसे निकाला गया।

100 से अधिक गाड़ियां क्षतिग्रस्त

बुधवार को तूफान की वजह नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे समेत 50 से अधिक स्थानों पर पोल और होर्डिंग्स गिरे। पेड़ और बिजली के खंभे सड़कों पर गिरने से यातायात ठप हो गया। 100 से अधिक गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर परी चौक की ओर जाते समय दिशात्मक सूचना देने से संबंधित एक बड़ा पोल गिर गया। पोल गिरने से सड़क का आधे से अधिक हिस्सा बिल्कुल बंद हो गया। इससे नोएडा से ग्रेनो की ओर जाने वाले रास्ते पर वाहन चालकों को लंबे जाम में फंसना पड़ा। एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-125 के सामने भी एक होर्डिंग गिरने से जाम लगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ