हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ग्रेटर नोएडा में युवक ने खुद को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Greater Noida News : युवक ने आत्महत्या करने के लिए अवैध हथियार का प्रयोग किया है। हथियार मौके से बरामद हुआ है। पुलिस यह पता करने का प्रयास कर रही है कि युवक के पास अवैध हथियार आया कहां से ?

विज्ञापन

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर बांगर गांव में युवक ने बृहस्पतिवार सुबह खुद को गोली मार ली। गोली सिर में लगी। युवक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक की जांच में पता चला है कि मूल रूप से जौनचाना गांव का रहने वाला 24 वर्षीय ऋषभ त्यागी रायपुर बांगर गांव पहुंचा था। वहां उसने खुद के सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस का दावा है कि निजी कारणों से युवक ने जान दी है।

डायल 112 पर पुलिस को मिली सूचना

दादरी कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि रायपुर बांगर गांव में एक घर के सामने युवक ने खुद को गोली मार ली है। आज सुबह हुई घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने युवक के मोबाइल का रिकाॅर्ड खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस यह पता करने का प्रयास कर रही है कि अंतिम बार युवक की किससे बात हुई। ऐसी क्या बात हुई कि युवक ने खुद की ही जान ले ली।

विज्ञापन

मानसिक तनाव की बात आई सामने

पुलिस जांच में यह जरूर पता चला है कि ऋषभ त्यागी किसी बात को लेकर कई दिनों से तनाव में था। इसका जिक्र उसने आस-पास के लोगों से किया था। मानसिक तनाव का कारण क्या था, यह उसने किसी को नहीं बताया था। पुलिस सर्विलांस के आधार पर पता करने का प्रयास कर रही है कि युवक ने खुद को गोली क्यों मारी ?

 

अवैध हथियार का हुआ प्रयोग

जांच के दौरान पता चला है कि युवक ने आत्महत्या करने के लिए अवैध हथियार का प्रयोग किया है। हथियार मौके से बरामद हुआ है। पुलिस यह पता करने का प्रयास कर रही है कि युवक के पास अवैध हथियार आया कहां से ?  पुलिस का दावा है जल्द ही उस व्यक्ति तक पहुंचा जाएगा जिसमें ऋषभ को हथियार उपलब्ध कराया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola