Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में यमुना सिटी के सेक्टर 28 में बन रहे मेडिकल डिवाइस पार्क परियोजना को गति मिलेगी। इसके लिए व्यापक स्तर पर काम किया जा रहा है। 350 एकड़ में बन रही इस परियोजना से विकास को पंख लगेंगे। इस महत्वपूर्ण परियोजना की वास्तविक स्थिति जानने के लिए शनिवार को मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश अवस्थी ग्रेटर नोएडा पहुंचे। उन्होंने मेडिकल डिवाइस का निरीक्षण किया। यमुना प्राधिकरण को मेडिकल डिवाइस की प्रगति रिपोर्ट 15 अगस्त तक शासन को भेजनी है।
89 भूखंडो का हो चुका है आवंटन
यमुना प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी कपिल सिंह ने बताया कि अब तक 89 भूखंडों का आवंटन किया जा चुका है, जिनमें से 65 अलॉटियों को चेकलिस्ट, 47 को रजिस्ट्री, 10 को बिल्डिंग मैप अप्रूवल तथा 7 कंपनियों ने निर्माण कार्य आरंभ कर दिया है। सीईओ राकेश सिंह ने संबंधित विभाग को निर्देशित किया है कि आगामी एक सप्ताह के भीतर सभी 89 अलॉटियों के लीज प्लान तैयार कर लिए जाएं।
अंतिम चरण में है निर्माण
भारत सरकार की योजना के तहत पार्क में विकसित की जा रही कॉमन साइंटिफिक फैसिलिटीज की बिल्डिंग्स का निर्माण अंतिम चरण में है। सीईओ राकेश सिंह ने बताया कि कुछ कंपनियों ने लीज डीड व कब्जा लेने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है, जिस पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
लोन लेने में करें मदद
मेसर्स कृष मेडिकोज के प्रतिनिधि शरद जैन ने मीटिंग में लोन सुविधा का मुद्दा उठाया। अवनीश अवस्थी ने निर्देश दिया कि प्राधिकरण अलॉटियों को बैंक लोन दिलाने में हर संभव सहायता प्रदान करें। ऐसा होने से ज्यादा से ज्यादा निवेश आएगा।
80 हजार वर्ग फुट में स्योन मेडटेक की फैक्ट्री
मेसर्स एवियंस बायोमेडिकल्स द्वारा 22 करोड़ तथा मेसर्स स्योन मेडटेक द्वारा 80 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। स्योन मेडटेक की फैक्ट्री 80,000 वर्ग फुट क्षेत्र में बन रही है, जो अमेरिका से तकनीक लेकर 22 देशों में अपने उत्पादों का निर्यात कर रही है।
ये भी पढ़ें: YEIDA: यीडा की प्लॉट योजना में कौन होगा पात्र, डिटेल के लिए किससे करें बात? जानें सब कुछ
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
5 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
8 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
9 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
11 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
11 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
13 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
13 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
15 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
17 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines