Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) द्वारा सेक्टर-28 में विकसित किए जा रहे मेडिकल डिवाइस पार्क योजना-5 के अंतर्गत औद्योगिक भूखंडों का आवंटन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है. 12 आवंटियों की किस्मत चमकी है. मेडिकल डिवाइस में इस 12 कंपनी 100 करोड़ का निवेश करेंगी. 1 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है.
20 आवेदक मिले पात्र
प्राधिकरण द्वारा नियुक्त कंसल्टिंग फर्म मैसर्स ई. एंड वाई. ने सभी आवेदनों की तकनीकी जांच और परीक्षण किया, जिसके बाद 20 आवेदकों को पात्र पाया गया. 12 औद्योगिक भूखंडों का आवंटन सफलतापूर्वक कर दिया गया है. सभी को आवंटन पत्र सौंप दिया गया है.
इन क्षेत्रों को मिला भूखंड आवंटन
सफल आवंटन प्रक्रिया में विभिन्न कैटेगरी के मेडिकल डिवाइस से जुड़ी कंपनियों को भूखंड प्रदान किए गए. इसमें कैंसर केयर के 2 भूखंड, रेडियोलॉजी एवं इमेजिंग के 3 भूखंड, इम्प्लांट्स के 1 भूखंड, एनेस्थीसिया एवं कार्डियो-रेस्पिरेटरी के 3 भूखंड, इन-विट्रो डायग्नोस्टिक्स के 3 भूखंड आवंटित किए गए है.
100 करोड़ का निवेश, 1000 से अधिक रोजगार
इन 12 भूखंडों पर स्थापित होने वाली औद्योगिक इकाइयों से लगभग 100 करोड़ के निवेश की उम्मीद है. साथ ही 1000 से अधिक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिलेंगे. यह मेडिकल डिवाइस पार्क नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निकट होने के कारण बेहद महत्वपूर्ण है.
ये भी पढ़ें: UP International Trade Show: यूपी में बने टॉय पॉलिसी तो बढ़ेगा निर्यात, लाखों लोगों को मिलेगा रोजगार
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
5 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
8 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
9 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
11 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
11 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
13 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
13 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
15 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
17 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines