Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के यमुना सिटी के सेक्टर 28 में बन रहे मेडिकल डिवाइस पार्क के निर्माण में तेजी आएगी। सभी आवंटियों से कहा गया है कि औद्योगिक इकाई जल्द से जल्द शुरू करें। प्रशासनिक भवन समेत काॅमन फैसिलिटी सेंटर भी शुरू होगा। इस संबंध में बृहस्पतिवार को यमुना प्राधिकरण के नव नियुक्त सीईओ राकेश कुमार सिंह ने मेडिकल डिवाइस पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए है कि मेडिकल डिवाइस पार्क के निर्माण में तेजी लाई जाएं। दावा किया गया है कि समय से पहले निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इसके लिए विशेष स्तर पर तैयारी की जा रही है।
350 एकड़ में बन रही है मेडिकल डिवाइस पार्क
करीब 450 करोड़ की लागत से 350 एकड़ में मेडिकल डिवाइस पार्क बन रहा है। अब तक यहां पर 89 ईकाईयों को भूखंड आवंटित किए जा चुके है। 7 का निर्माण शुरू हो गया है। इसके अलावा 23 आवंटी भूखंड की लीज करा चुके है। जिन 7 भूखंड का निर्माण शुरू हो चुका है, उनका भी सीईओ ने जायजा लिया। हर स्तर पर निर्माण कार्य की क्वालिटी भी परखी गई है।
निर्भरता होगी समाप्त
चिकित्सा उपकरणों के लिए विदेश पर निर्भरता समाप्त करने के लिए देश में मेडिकल डिवाइस पार्क विकसित हो रहे हैं। भारत में बने चिकित्सा उपकरणों का विदेश में भी निर्यात होगा। मेडिकल डिवाइस पार्क में निवेश बढ़ाने और निर्यात को प्रोत्साहन देने के लिए केंद्र सरकार ने एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फार मेडिकल डिवाइस का गठन किया है।
45 कंपनियों के प्रतिनिधि करेंगे निरीक्षण
सितंबर में 4 से 6 तारीख तक दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया मेडटेक का आयोजन होगा। इसमें पांच सौ प्रदर्शन कंपनियां और खरीदार हिस्सा लेंगे। प्रदर्शनी में शामिल 45 कंपनियों के प्रतिनिधि यीडा में विकसित हो रहे मेडिकल डिवाइस पार्क का निरीक्षण करेंगे।
देश के तीन में से एक मेडिकल पार्क ग्रेटर नोएडा में
देश में इन दिनों तीन मेडिकल डिवाइस बनाए जा रहे हैं। एक तमिलनाडु, दूसरा मध्य प्रदेश तो तीसरा ग्रेटर नोएडा के यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में बन रहा है। तीनों का उद्घाटन एक साथ अगले साल जनवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। इसके लिहाज से मेडिकल डिवाइस पार्क को समय से पूरा करने का काम तेजी से चल रहा है।
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
5 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
7 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
9 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
11 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
11 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
13 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
13 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
15 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
17 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines