Greater Noida: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में गुरुवार दोपहर को गैलेक्सी प्लाजा की तीसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई है। आग लगने के बाद भगदड़ मच गई। अपनी जान बचाने के लिए लोगों ने इमारत के शीशे तोड़ दिए और छलांग लगा दी। छलांग लगाने वाले शख्स को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। हालांकि पुलिस अंदर फंसे लोगों का रेस्क्यू करने में लगी है।
आग लगते ही मच गई भगदड़
जानकारी के मुताबिक ये घटना दोपहर में करीब डेढ़ बजे की है। यहां गैलेक्सी प्लाजा की तीसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई। आग लगते ही प्लाजा में भगदड़ मच गई। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें एक महिला और एक युवक शीशों को तोड़कर लटके हुए दिखाई दे रहे हैं।
पुलिस ने इलाका सील किया
सूचना पर स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने इलाके को सील कर दिया है। इमारत में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है। हालांकि अभी तक किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है। पुलिस ने प्लाजा की ओर जाने वाले रास्तों को भी बंद कर दिया है।
सीएफओ ने दिया ये बयान
गौतमबुद्धनगर के सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि हमें दोपहर में सूचना मिली कि गैलेक्सी प्लाजा की तीसरी मंजिल पर आग लग गई है। त्वरित कार्रवाई करते हुए टीमों को मौके पर भेजा गया। हमने 20 मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया। दो लोगों ने खिड़की से कूदने की कोशिश की थी, जिसके कारण उन्हें चोटें आई हैं।
संबंधित खबरें
महिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
1 hr agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
2 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
3 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
5 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
5 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
7 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
8 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
19 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
20 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines