Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की थाना बिसरख पुलिस ने एक सप्ताह पहले हुई हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी मृतक का चचेरा भाई है। उसने इस वजह से अपने भाई की हत्या कर दी क्योंकि उसका भाई उसकी पत्नी को बार-बार वीडियो काॅल करके परेशान करता था। मृतक अपनी भाभी पर गंदी नजर रखता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मृतक युवक का पहचान पत्र समेत कई अन्य सामान बरामद किया है।
पैरामाउंट गोलचक्कर के समीप से पकड़ा
थाना बिसरख प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से हत्या के आरोपी इकरार सैफी उर्फ मोटा को पैरामाउंट गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से मृतक नसीम के आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, एक फोटो और बाइक की चाबी बरामद की गई।
इस वजह से की हत्या
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह और मृतक नसीम चचेरे भाई है। पिछले चार वर्षों से नोएडा के ऐमनाबाद गांव में अलग-अलग कमरों में किराए पर रहते थे। दोनों ही कारपेंटर का काम करते थे। आरोपी इकरार का आरोप है कि नसीम उसकी पत्नी को बार-बार अलग अलग नंबरों से वीडियो कॉल कर परेशान करता था। गांव में भी उस पर बुरी नजर रखता था। इस वजह से उसने उसको मार दिया।
गला दबाने के बाद नाली में फेंक दिया शव
आरोपी ने पुलिस को बताया कि कई बार समझाने के बावजूद जब नसीम बाज नहीं आया तो उसने उसे रास्ते से हटाने की ठान ली। 2 सितंबर को इकरार ने नसीम को क्रिकेट खेलने के बहाने ऐमनाबाद स्थित मैदान में बुलाया। वहां से दोनों जलपुरा गांव की ओर निकले। बिजलीघर के पास पहुंचकर बाइक रोक दी। बहस के बाद इकरार ने नसीम की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को पास की नाली में धकेल दिया। बाद में उसने नसीम की जेब से पर्स निकाल लिया जिसमें आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड और फोटो रखे थे।
ये भी पढ़ें: Noida News: महिला का धर्म परिवर्तन, जबरन करा दिया निकाह
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
10 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
12 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
13 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
16 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
16 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
18 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
18 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
20 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
22 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines