हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

ग्रेटर नोएडा में चौंकाने वाली वारदात, कुत्ते को डांटा तो धारदार हथियार से काट दी नाक

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला सामने आया है। कुत्ते को डांटने से आक्रोशित होकर तीन लोगों ने पीड़ित के घर पर धावा बोला। आरोपियों ने लाठी डंडे और धारदार हथियार से हमला कर पीड़ित के बेटे की नाक काट दी।

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला सामने आया है। कुत्ते को डांटने से आक्रोशित होकर तीन लोगों ने पीड़ित के घर पर धावा बोला। आरोपियों ने लाठी डंडे और धारदार हथियार से हमला कर पीड़ित के बेटे की नाक काट दी। उनके बेटे को बचाने आए उनकी बहु के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

नटो की मडैया की है घटना

गांव नटो की मडैया में किराए के मकान में सुखवीर सिंह रहते हैं। 8 जुलाई की रात 10 बजे के करीब उनके घर पर अचानक सतीश उर्फ लाला, तुषार तथा अमित लाठी डंडे और धारदार हथियार से लैस होकर आए। इन लोगों ने उनके बेटे के साथ मारपीट कर धारदार हथियार से उनके बेटे की नाक काट दी। उनकी बहु मुन्नी देवी जब उनके बेटे को बचाने आई तो इन लोगों ने उसके साथ भी मारपीट की।

बेटे को अस्पताल में कराया भर्ती

सुखवीर सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके बेटे को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उसे दिल्ली के एम्स में रेफर किया गया। इस मामले में पुलिस ने सतीश, तुषार और अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें: Noida News: नोएडा में 10 करोड़ का लोन पास होते ही हो गई 4 करोड़ की ठगी, बैंक अधिकारियों की मिलीभगत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें