Greater Noida News: कुख्यात माफिया अमित कसाना को 3 साल की सजा, जानें क्या किया था अपराध

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के कुख्यात माफिया अमित कसाना को गौतमबुद्धनगर की अदालत ने 3 साल के कारावास की सजा सुनाई है। उस पर कुल 27 आपराधिक केस दर्ज है। वह आजीवन कारावास की सजा काट रहे कुख्यात रणदीप भाटी गैंग का सक्रिय मेंबर है। अमित पर ग्रेटर नोएडा की रबूपुरा कोतवाली में वर्ष 2017 में 174ए धारा के तहत केस दर्ज किया गया था।

Amit Kasana 3 Years Jail

Amit Kasana 3 Years Jail

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के कुख्यात माफिया अमित कसाना को गौतमबुद्धनगर की अदालत ने 3 साल के कारावास की सजा सुनाई है। उस पर कुल 27 आपराधिक केस दर्ज है। वह आजीवन कारावास की सजा काट रहे कुख्यात रणदीप भाटी गैंग का सक्रिय मेंबर है। अमित पर ग्रेटर नोएडा की रबूपुरा कोतवाली में वर्ष 2017 में 174ए धारा के तहत केस दर्ज किया गया था। वह लंबे समय से तारीख पर नहीं आ रहा था।

शासन द्वारा चिन्हित माफिया है अमित
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चिन्हित माफिया में अमित कसाना की गिनती होती है। उस पर हत्या, रंगदारी, जानलेवा हमला, सबूत मिटाने, साजिश रचने सहित 27 मुकदमें दर्ज है। यह मुकदमें ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली के अलग-अलग थानों में है। अमित कसाना मूल रूप से गाजियाबाद के लोनी स्थित रिस्तल गांव का रहने वाला है।

Advertisment

मजबूत पैरवी आई काम
गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से रबूपुरा कोतवाली में अमित कसाना के खिलाफ दर्ज केस में लगातार मजबूत पैरवी की जा रही थी। इसी का नतीजा है कि अमित कसाना को 3 साल के कारावास की सजा सुनाई गई है। उस पर 500 का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना की रकम नहीं देने पर 2 दिन की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

कौन है अमित कसाना?
अमित कसाना को पूर्व में वर्ष 2020 में दिल्ली की स्पेशल सेल पकड़ चुकी है। वह रणदीप भाटी के रिठौरी गैंग का अहम अंग है। गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस ने वर्ष 2023 में अमित कसाना की 18 करोड़ की संपत्ति जब्त कर आर्थिक रूप से उसकी कमर तोड़ दी थी। रणदीप भाटी को आजीवन कारावास होने के बाद अमित कसाना गैंग की कमान संभाल रहा था।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ