हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

ग्रेटर नोएडा में आईटी कंपनियों के लिए सुनहरा मौका, BPO के लिए 22 भूखंडों की योजना लांच

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में आईटी और BPO सेक्टर की संभावनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने योजना लांच की है। प्राधिकरण ने नॉलेज पार्क-5 और टेक्जोन-7 में बीपीओ-कॉल सेंटर खोलने के लिए छोटे आकार के कुल 22 भूखंडों की योजना लांच की है। इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू होगी। अंतिम तारीख 23 सितंबर होगी।


ई-नीलामी से होगा आवंटन
भूखंडों का आवंटन ई-नीलामी के माध्यम से किया जाएगा। योजना का कुल आरक्षित मूल्य करीब 55 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है, लेकिन नीलामी के माध्यम से इससे कही अधिक निवेश आने की उम्मीद जताई जा रही है।

छोटे भूखंड, बड़े अवसर
प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक अरविंद मोहन सिंह ने बताया कि योजना में 500 से लेकर 1389 वर्गमीटर तक के भूखंड शामिल है। इनमें सबसे अधिक संख्या में 500 और 1000 वर्गमीटर वाले भूखंड है। यह भूखंड बीपीओ और कॉल सेंटर जैसी सेवाओं के लिए उपयुक्त है। स्टार्टअप्स व मिड-साइज आईटी कंपनियों के लिए कारगर साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन

निवेश की दिशा में अहम कदम
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने कहा कि आईटी सेक्टर में निवेश की संभावनाएं लगातार बढ़ रही है। बीपीओ के लिए शुरू की गई यह योजना कंपनियों को अपने ऑपरेशंस फैलाने और रोजगार सृजन करने में मदद करेगी। आने वाले समय में बड़े आकार के भूखंडों की योजना भी लाई जाएगी जिससे मल्टीनेशनल कंपनियों को भी लाभ होगा।

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा के 9 गांवों में खुलेंगे 13 ई-पुस्तकालय, पंचायत भवन होंगे हाईटेक

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola