Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के दनकौर में शनिवार देर शाम बड़ा हादसा हुआ है। रिलखा गांव में शनिवार को कलश यात्रा निकल रही थी, तभी बिजली का पोल और ट्रांसफार्मर श्रद्धालुओं के ऊपर गिर गया। इस हादसे में कई महिला श्रद्धालुओं को चोट आई है। जिनका इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना के बाद से गांव के लोगों में बिजली निगम के खिलाफ आक्रोश है। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही से आए दिन हादसे हो रहे हैं। पुलिस ने भी मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है।
मंदिर में होनी थी मूर्तियों की स्थापना
शनिवार को गांव के मंदिर में कई मूर्तियों की स्थापना होनी थी। इसके लिए 100 से अधिक महिलाएं सिर पर कलश लेकर यात्रा निकाल रही थी। कलश यात्रा निकालते दौरान पहले बिजली का पोल गिरा और फिर ट्रांसफार्मर भी श्रद्धालुओं पर गिर गया। इस हादसे में रेखा के सिर में आठ व झम्मू के सिर में 32 टांके आए हैं। मिंटू के कंधे पर फैक्चर भी हुआ है। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
बिजली निगम को पहले दी थी सूचना
किसान नेता रमेश कसाना में बताया कि कलश यात्रा निकालने से पहले बिजली निगम के कर्मचारियों को सूचना दी गई थी। उनसे कहा गया था कि 2 घंटे के लिए बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाए, जिससे कि रास्ते में किसी भी तरह का कोई हादसा ना हो। इसका ध्यान बिजली निगम के अधिकारियों ने नहीं दिया और हादसा हो गया।
कई महीने से जर्जर था पोल
ग्रामीणों ने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले जब तेज आंधी आई थी तो बिजली का पोल जर्जर होकर टेढ़ा हो गया था। उस पर ट्रांसफार्मर भी रखा था। कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों से शिकायत पोल को बदलने की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी का नतीजा है कि अब हादसा हो गया है।
संबंधित खबरें
महिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
5 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
6 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
7 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
9 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
9 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
10 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
12 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
23 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
23 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines