Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र के उन किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है जिनकी जमीनें कभी जेपी इंफ्राटेक प्रोजेक्ट के लिए अधिग्रहीत की गई थी। एक दशक से ज्यादा समय से अतिरिक्त मुआवजे का इंतजार कर रहे किसानों को अब जल्द ही उनका हक मिल सकता है।
1334 करोड़ का दिया था आदेश
जेपी इंफ्राटेक के अधिग्रहण के बाद सुरक्षा रियल्टी द्वारा अधिग्रहण पूरा किया जा चुका है। इस प्रकरण में राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने 64.7 फीसद अतिरिक्त मुआवजा वितरण के लिए यीडा को 1334 करोड़ रुपये अदा करने का आदेश दिया था।
300 करोड़ मुआवजे की सहमति
यीडा ने पहले ही अपने स्तर पर 300 करोड़ रुपये किसानों को मुआवजे के रूप में देने की सहमति शासन को भेज दी थी। हाल ही में की गई पुनर्गणना के बाद अब यह राशि घटकर महज 20 से 25 करोड़ रुपये रह गई है जिससे प्राधिकरण पर आर्थिक बोझ भी कम हो गया है। अब यह मामला शासन की अंतिम स्वीकृति के इंतजार में है। स्वीकृति मिलते ही यह राशि सीधे प्रभावित किसानों को वितरित कर दी जाएगी।
गौतमबुद्ध नगर से आगरा तक के किसानों को मिलेगा लाभ
जेपी इंफ्राटेक परियोजना के अधीन आने वाले किसान गौतमबुद्ध नगर से लेकर आगरा तक फैले हुए है। प्राधिकरण द्वारा अब तक 4171 किसानों को आबादी भूखंड नियोजित कर दिए गए है। इसके अलावा यीडा क्षेत्र के 29 गांवों में स्मार्ट विलेज परियोजना भी चरणबद्ध तरीके से चल रही है। दिसंबर 2026 तक सभी गांवों को स्मार्ट सुविधाओं से लैस कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: नोएडा एयरपोर्ट के पास की इमारतों का होगा Structural Audit, यीडा ने तैयार किया स्पेशल प्लान
संबंधित खबरें
कौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
44 mins ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
1 hr agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
2 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
4 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
6 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
7 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
17 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
17 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
18 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines