Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के जेवर में सेमीकंडक्टर यूनिट बनाई जाएगी। बुधवार को केंद्रीय मंत्रालय ने इसे मंजूरी देदी है। बताया जा रहा है कि इस यूनिट के निर्माण के 3706 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके बनने के बाद 2 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। यह देश की छठी सेमीकंडक्टर यूनिट होगी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैश्नव ने इसकी जानकारी दी है।
मोबाइल फोन, लैपटॉप, ऑटोमोबाइल और पीसी का होगा निर्माण
मोदी सरकार ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के जेवर में भारत की छठी सेमीकंडक्टर यूनिट को लगाने की मंजूरी दी है। केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैश्नव ने बताया कि इस परियोजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। यह परियोजना एचसीएल और फॉक्सकॉन के बीच एक ज्वाइंट वेंचर होगी। जेवर स्थित इस प्लांट में मोबाइल फोन, लैपटॉप, ऑटोमोबाइल, पीसी आदि में किया जाएगा। अन्य 5 सेमीकंडक्टर गुजरात और असम में अंडर कंस्ट्रक्शन हैं।
2 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैश्नव ने कहा कि इस यूनिट के निर्माण से 2 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। यहां डिस्पले ड्राइव का भी निर्माण किया जाएगा। इसकी कैपासिटी मंथली 3.6 करोड़ माइक्रो चिप्स होगी। उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर उद्योग अब पूरे देश में आकार ले रहा है। देश भर में कई राज्यों में विश्व स्तरीय डिजाइन सुविधाएं आ गई हैं। राज्य सरकारें डिजाइन फर्मों से संपर्क कर रही हैं।
चिप यूनिट के 3,700 करोड़ रुपये का होगा निवेश
बता दें कि एचसीएल और फॉक्सकॉन मिलकर यमुना अथॉरिटी में जेवर एयरपोर्ट के पास सेमीकंडक्टर यूनिट लगाएंगे। चिप यूनिट के लिए 3,700 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। सरकार की तरफ से दावा किया जा रहा है कि इस परियोजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। इसका निर्माण डेढ़ साल में पूरा हो जाएगा। सरकार ने उम्मीद जताई है कि यूनिट में साल 2027 से उत्पादन शुरू हो जाएगा।
संबंधित खबरें
करवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
12 mins agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
25 mins ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
1 hr agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
4 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
14 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
16 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
17 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
18 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines