हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Greater Noida News : जेपी अमन सोसायटी में मचा हाहाकार, 22 घंटे से लाइट नहीं, कोई लिफ्ट में फंसा, किसी का ऑक्सिजन हुआ बंद

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा-नोएडा के बॉर्डर पर नोएडा सेक्टर 151 में बनी जेपी अमन सोसायटी में 22 घंटे से लाइट नहीं आने से लोग परेशान हैं। अब सोसायटी का डीजी सेट भी बंद हो गया है।

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा की जेपी अमन सोसायटी में लाइट नहीं आने पर मौजूद लोग।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा-नोएडा के बॉर्डर पर नोएडा सेक्टर 151 में बनी जेपी अमन सोसायटी में 22 घंटे से लाइट नहीं आने से लोग परेशान हैं। अब सोसायटी का डीजी सेट भी बंद हो गया है। लोगों का आरोप है कि मेंटेनेंस के कर्मचारी फोन स्विच ऑफ कर फरार हो गए हैं। लाइट बंद होने की वजह से लोग 45 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे, जबकि कुछ फ्लैट में मरीज रहते हैं, उनकी ऑक्सीजन बंद हो गई। सोसायटी में रहने वाले लोगों के बीच हाहाकार मचा हुआ है।

4400 फ्लैट बने हैं

इस सोसायटी में कुल 4400 फ्लैट बने हैं। करीब 3000 परिवार वर्तमान में सोसायटी में रहते हैं। यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि यदि बिजली का मीटर माइनस में 5 रुपए भी जाता है तो तुरंत मेंटेनेंस टीम द्वारा लाइट काट दी जाती है। पिछले 22 घंटे से लाइट नहीं आने की समस्या से लोग परेशान हो चुके हैं। कोई समाधान नहीं निकल पाया है।

वीडियो किया वायरल

लाइट नहीं आने की समस्या से परेशान सोसायटी के लोगों ने मंगलवार रात सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया है। इसमें सोसायटी में रहने वाले लोग कह रहे हैं कि सोमवार देर रात 2 बजे से लाइट कटी थी और मंगलवार रात तक लाइट नहीं आई है। अब डीजी सेट ने भी काम करना बंद कर दिया है।

16 मंजिल पर फंसी थी लिफ्ट

सोसाटी में रहने वाले निवासी ने बताया कि लाइट नहीं आने के चलते 16 मंजिल पर लिफ्ट फंस गई थी। उस दौरान लिफ्ट में दो लोग थे। दोनों लोग करीब 45 मिनट तक लिफ्ट के अंदर फंसे रहे। मेंटेनेंस टीम से कोई मदद नहीं मिली। काफी मशक्कत के बाद दोनों लोगों को लिफ्ट से बाहर निकाला गया।

मरीज को हुई दिक्कत

सोसायटी के फ्लैट में बुजुर्ग मरीज भी रहते हैं। उनके परिवार के लोगों का कहना है कि लंबा समय बीत जाने के बाद भी लाइट नहीं आई। इस वजह से फ्लैट में लगे ऑक्सीजन बंद हो गए हैं। मरीज को दिक्कत हो रही है। उन लोगों ने बिजली विभाग से मांग की है कि सोसायटी में जल्द ही बिजली आपूर्ति शुरू की जाए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें